बॉलीवुड

शादी के बाद निक ने प्रियंका से कह दी यह बड़ी बात, जिसे सुनकर रोने लगीं देसी गर्ल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब दूसरे के प्यार में जन्मो जन्म के लिए कैद हो गये हैं। जी हां, प्रियंका और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लिए, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। मंगलवार को दिल्ली में उनका पहला वेडिंग रिसेप्शन हैं, जिसमें बड़े बड़े दिग्गज शिरकत कर सकते हैं। इन सबके बीच हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आएं है कि खुशियों के इस मौसम में आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस की शादी बड़े ही धूमधाम और पूरे रीति रिवाज से हुई है। इस शादी में एक से बढ़कर एक मेहमान शामिल हुए, जिसकी वजह से यह शादी और भी ज्यादा यादगार बन गई। इन सबके बीच शादी होने के बाद निक जोनस ने प्रियंका को लेकर एक ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद सभी लोग तो भावुक हो ही गए, तो वहीं प्रियंका की आंखो से भी आंसू बहने लगे। शादी के रस्मों के दौरान ऐसा दो बार हुआ, लेकिन दोनों बार निक ने प्रियंका को बहुत ही समझदारी से संभाल लिया।

शादी के बाद निक ने दी स्पीच, तो प्रियंका हुई इमोशनल

शादी के बाद निक जोनस ने प्रियंका को लेकर एक शानदार स्पीच दी, तो प्रियंका पूरी तरह से इमोशनल हो गई। जी हां, प्रियंका चोपड़ा निक की बाते सुनकर रोने लगी। जब माहौल पूरा भावुक हो गया तो निक ने तेज़ी से आकर प्रियंका को संभाला। शादी के इस मौके पर प्रियंका और निक ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि दोनों एक दूसरे को कैसे इंप्रेस कर सकते हैं। दरअसल, अमेरिकन सिंगर निक जोनस भारतीय रस्मों को सुनकर बहुत ही ज्यादा भावुक हो गये थे, जिसकी वजह से उन्होंने बाद में प्रियंका के लिए एक शानदार स्पीच दी।

क्या कहा निक ने?

अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने प्रियंका को इंप्रेस करने के लिए एक शानदार स्पीच देते हुए कहा कि वे अपने वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे और आजीवन प्रियंका का ख्याल रखेंगे, जिसे सुनते ही प्रियंका पूरी तरह से भावुक हो गई। इतना ही नहीं, प्रियंका की आंखो से आंसू बहने लगे, जिसे बाद में निक ने अपने प्यार से संभाला। प्रियंका ने भी निक को इंप्रेस करने के लिए अपनी मेंहदी में एक खास डिजाइन बनवाया है, जिसे देखकर निक भी भावुक हो जाते हैं।

जयमाला के समय भी प्रियंका हुई भावुक

वहीं, मेहमानों की माने तो प्रियंका जयमाला के समय भी बहुत ज्यादा भावुक थी। उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे, जिसे निक ने पोंछा भी। भावुक प्रियंका को जब निक ने संभाला तो वे मुस्कुराने लगी और फिर से शादी का माहौल पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। बता दें कि प्रियंका और निक भारत में दो रिसेप्शन देंगे, जिसमें पहला रिसेप्शन दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में होगा। बता दें कि प्रियंका ने अपने पति को इंप्रेस करने के लिए अपने हाथों में गिटार बनवाया है, जोकि निक जोनस को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है।

Back to top button
?>