बॉलीवुड

प्रियंका-निक की शादी के बाद जमकर हुआ सेलिब्रेशन, यहां देखिये Inside तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब विदेशी बहू बन चुकी हैं। जी हां, शनिवार को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन रिवाज से शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस ने जमकर जश्न मनाया। जश्न की कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आएं है, जिसे देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि प्रियंका और निक की शादी कितने धूमधाम से हुई है। हालांकि, दुल्हन और दुल्हे की तस्वीरे फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन शादी का माहौल कैसा है, इस बात का अंदाजा आप नीचे की तस्वीरें से लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शनिवार को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करने के बाद अब रविवार को भारतीय परंपरा के साथ देसी गर्ल विदेशी बहू बनेंगी। प्रियंका और निक अपनी शादी को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी शादी को शानदार बनाने का दावा पहले ही कर चुके हैं, ऐसे में सामने आ रही तस्वीरों से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाकई प्रियंका और निक की शादी यादगार शादियों में से एक है। हालांकि, दुल्हे और दुल्हन की तस्वीर को देखने के लिए उनके फैंस को काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

शादी के बाद जमकर मचाया धमाल

क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी होने के बाद शादी का जश्न जमकर मनाया गया। इस दौरान बेहद खास तरीके से आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी और शादी के धूम में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शादी की तैयारी प्रियंका और निक ने अपने देखरेख में किया है। शादी के बाद उम्मेद भवन में जमकर आतिशबाजी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान जब मीडिया शादी की शूटिंग करने की कोशिश कर रहा था तो प्रियंका के बाउंसर्स ने उन्हें रोका, जिसके बाद बहस हो गई।

शादी में 80 मेहमान हुए शामिल

प्रियंका और निक की शादी में 80 मेहमान शामिल हुए, जिसमें देसी विदेशी मेहमान भी हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली से शुक्रवार को प्रियंका की संगीत सेरेमनी में मुकेश अंबानी पत्नी नीता, बेटी ईशा और छोटे बहू-बेटे के साथ पहुंचे थे और इसके बाद शनिवार को अंबानी परिवार की होने वाली बहू और होने वाला दामाद भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। मेहमानों के शाही स्वागत के लिए प्रियंका और निक ने खुद तैयारी की है, ताकि किसी को किसी चीज़ की कोई कमी नहीं रहे।

होंगे दो रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक की वेडिंग पार्टी लंबी चलने वाली है। वेडिंग के बाद दो रिसेप्शन आयोजित होंगे, जोकि मुंबई और दिल्ली में होगा। इस रिसेप्शन में कई दिग्गज शिरकत कर सकते हैं, फिर चाहे वे कलाकार हो या फिर राजनेता। इतना ही नहीं, खबरों की माने तो जब प्रियंका निक के साथ विदेश जाएंगी, तो वहां भी इनकी शादी का सेलिब्रेशन जमकर होगा।

Back to top button