राशिफल

वृश्चिक राशि 2019: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जानिए 2019 मे कैसी रहेगी वृश्चिक राशि वालो की किस्मत

‘वृश्चिक राशि 2019 राशिफल’ राशि चक्र में वृश्चिक राशि आठवें नंबर पर आती है और इस राशि का चिन्ह बिच्छू हैं तथा स्वामी मंगल है। वृश्चिक राशि के लोगों में दूसरों को आकर्षित करने की बहुत क्षमता होती है और ये काफी बहादुर व भावुक होते हैं। ये काफी बुद्धिमान भी होते हैं इसलिए इनको बेवकूफ बनाना मुश्किल होता है। अपनी इसी बुद्धिमानी के कारण ये धोखा नहीं खाते। वृश्चिक राशि वाले जब किसी के विचारों से सहमत नहीं होते तब ये खुलकर विरोध करते हैं। इस राशि के लोग कम बोलने में यकीन रखते हैं। वृश्चिक राशि के अंतर्गत ‘तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। यदि आपकी राशि वृश्चिक हैं और आपके मन में ये सवाल घूम रहें हैं कि वर्ष 2019 में हमारा आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? तो चिंता मत किजिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित ‘वृश्चिक राशि 2019 राशिफल’

आपको आपके सभी सवालों का जवाब देगा। तो पढ़िए Vrishchika Rashifal 2019, Astrological prediction Scorpio 2019

वृश्चिक राशि 2019 राशिफल :

वृश्चिक राशि 2019 राशिफल

वृश्चिक राशि 2019 राशिफल आर्थिक स्थिति :

वर्ष के शुरुआती दो महीनों में यानी जनवरी और फरवरी में आपको सावधान रहना होगा क्योंकि इन दो महीनों में आर्थिक नुकसान की संभावना बन रही है। मार्च में आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। खर्चा भी हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलता रहेगा। जून से जुलाई के बीच भी आपको खासतौर से सावधानी रहनी होगी। शेयर व सट्टा जैसे काम करने वालों को आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। इस साल नौकरीपेशा लोगों के लिए अगस्त से सितंबर के बीच का समय अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत व कौशल से अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि 2019 स्वास्थ्य राशिफल :

सेहत के मामले में यह साल ठीक है। पुराने रोग में राहत मिलेगी। नवंबर दिसंबर में बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है। इस साल ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा। पुरानी बीमारियों से परेशान चल रहे लोगों को अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत होगी। स्ट्रीट फूड से बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना करें और जहां तक हो सके स्ट्रीट फूड से परहेज करें। हर रोज सुबह जल्दी उठकर योग व प्राणायाम करने से पूरे साल सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि 2019 पारिवारिक जीवन :

पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा। अगर आप सोच समझकर नहीं बोलेंगे तो आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। मई में पारिवारिक मामलों में उलझ रहेंगे। कोई छोटी-सी बात तूल पकड़ सकती हैं है। आपको कोई आपको दबाने की कोशिश भी कर सकता है। परिवार संग धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस साल आपके परिवार में नये सदस्य की एंट्री हो सकती है।

वृश्चिक राशि 2019 राशिफल

वृश्चिक राशि 2019 प्रेम जीवन :

फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। इस साल आप अपनी लव-लाइफ में किसी दूसरे व्यक्ति को दखल न देने दें। पिछले काफी समय से चल रही लव लाइफ की कुछ गलतफहमी इस साल खत्म हो सकती है। प्रेमी-जोड़ों के लिए यह साल शुभ रहने के संकेत हैं। साल के आखिरी भाग में पार्टनर से अनबन और मतभेद हो सकते हैं और आपके संबंधों में दरार आ सकती है लेकिन बातचीत से सब फिर से नॉर्मल हो जाएगा।

वृश्चिक राशि 2019 करियर :

इस साल बिजनेस के बड़े फैसले सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों को इस साल थोड़ा संभलकर रहना होगा। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है लेकिन आपको अधिकारियों के साथ उलझने से बचना होगा। इस साल की गई व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी लेकिन यात्रा के दौरान जरुरी कागजात संभाल कर रखें। इस साल आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। इस वर्ष आपको अपनी पढ़ाई के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वैदिक उपाय :

शुक्रवार को शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और धन की कभी कमी नहीं होने देती। महीने के पहले गुरुवार को सवा पांच किलो आटा व सवा किलो गुड़ के मिश्रण की रोटियां बनाकर गाय को खिलाएं। अपनी किस्मत चमकाने के लिए यह उपाय जरूर करें।

वृश्चिक राशि 2019 में शुभ महीना और शुभ रंग :

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में अगस्त व नवंबर का महीना शुभ रहेगा जबकि रंगो में सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें : इस नगरी में श्रीराम ने गुजारे 11 साल वनवास, परिक्रमा मात्र से कट जाते हैं जन्मों-जन्मों के पाप

जानिए आखिर क्यों अपने और राधा के प्रेम के प्रतीक बांसुरी को कृष्ण ने तोड़ दिया था

Back to top button
?>