रिलेशनशिप्स

पति पत्नी के रिश्तेे मे आ जाती है दरार तो बस करें ये काम, कभी नही टूटेगा रिश्ता

पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। इसकी डोर मजबूत तो होती है, लेकिन कई बार कुछ गलतियों ती वजह से टूट जाती है। दुनिया में प्यार बहुत है, लेकिन कई बार रिश्ते टूट भी जाते हैं। पति पत्नी के बीच में रिश्ते कई बार प्यार में कमी होने की वजह से रिश्ते खराब होने लगते हैं। कई बार पार्टनर के साथ दूरी बढ़ने से आप रोक सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा समय आपको अपने पार्टनर के साथ बीताना पड़ेगा।

एक दूसरे का साथ टाइम करें स्पेंड

जब आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीताएंगे तो एक दूसरो को ज्यादा अच्छे से समझ जाते हैं। अपने पार्टनर के साथ अकेला वक्त गुजारें। कई बार दूरियां इस वजह से भी बढ़ जाती है क्योंकि आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बीता  पाते। सिर्फ घर में एक दूसरे के साथ रहना और देखना ही काफी ही नहीं। इससे अलग समय निकालें। डेट पर जाएं या फिर लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। ज्यादा वक्त एक साथ बिताएंगे तो नजदीकियां बढेंगी।

पसंद का रखें ख्याल

एक दूसरे से आप कितना प्यार करते हैं यह जताने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि आप एक दूसरे का ख्याल रखें। उनकी पसंद का ख्याल रखें। ध्यान दें कि वह किस चीज पर खुश होते हैं। क्या चीज है जो उन्हें नहीं पसंद। जब आप ऐसा करते हैं तो फिर आप एक दूसर के प्रति आकर्षित होने लगता हैं।

रिश्ते में हो बराबरी

किसी भी रिश्ते में जब बराबरी का दर्जा दिया जाता है तो रिश्ते निखरते हैं। पति पत्नी को एक दूसरे को हमेशा बराबरी रखनी चाहिए। प्यार वहां बिगड़ता है जहां कोई एक दूसरे से ज्यादा डॉमिनेट करने लगते हैं। पति को कभी भी अपनी पत्नी को कम नहीं समझना चाहिए। यही बात पत्नियों पर भी लागू होती है।उन्हें अपने पति को पूरा सम्मान देना चाहिए।

रिश्ता रखें मजबूत

रिश्ते को मजबूत रखना बहुत जरुरी होता है। पति पत्नी का रिश्ता विश्वाश की नींव पर सजा होता है और इस नींव को कभी कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। रिश्ते में कभी विश्वास की कमी ना होने दें। जिस रिश्ते में विश्वास नहीं होता है  उसकी जड़ें खोखली होने लगती हैं और वह टूटने लगता है। अपने रिश्ते की नींव पर अविश्वास की चादर ना पड़ने दे। एक मजबूत रिश्ता वही होता है जहां सच्चाई होती है और किसी तीसरे के आने की जरुरत नहीं पड़ती। जिस दिन रिश्ते में कोई और दखल देने लगें समझ जाइये कि रिश्ते की नींव कमजोर पड़ रही है।

करें सम्मान

पति पत्नि के बीच सिर्फ शारीरिक और भावनात्क रिश्ता नहीं होता।इस रिश्ते में एक दूसरे के लिए सम्मान भी बहुत जरुरी है। अपने पार्टनर से प्यार मिलने के साथ साथ लोग सम्मान की भी उम्मीद करते हैं। जिस रिश्ते में सम्मान नहीं होता वहां प्यार भी कमजोर पड़ने लगता है। हमेशा अपने पार्टनर का सम्मान करें। उनकी किसी भी की का कभी मजाक ना उड़ाएं। कमियों को प्यार से बताएं। एक दूसरे से नाराज होने के बाद भी एक दूसरे को छोड़े नहीं। जहां रिश्तों में पकड़ बरकरार रहती है वहां रिश्ते टूटते नहीं।

यह भी पढ़ें

Back to top button