अध्यात्म

इस चमत्कारी फूल के इस्तेमाल से घर में आने लगते हैं पैसे, होती है बरकत

पेड़ पौधे हमारे जीवन में कितने जरुरी है यह बात तो आप जानते ही होंगे। हमें ना सिर्फ पेड़ पौधों से सिर्फ ऑक्सीजन मिलता है। बल्कि छांव  के साथ साथ फल और फूल भी मिलते हैं। पेड़ पौधे का हर हिस्सा हमारे लिए बहुत उपयोगी होता है। पेड़ पौधे का उपयोग आयुर्वेदिक इलाज में भी किया जाता है।इतना ही नही पेड़ में उगने वाले कुछ फूल हमारे धनलाभ के लिए भी काम आते हैं। इनमें से एक है नागकेसर का फूल। नागकेसर के सूखे फूल औषधि और मसाले बनाने के काम भी आते हैं। यह देखने में मेंहदी के पौधे की तरह लगता है।

नागकेसर का फूल

यह फूल सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि धन लाभ के लिए भी बहुत खास माना जाता है। नागकेसर का फूल तंत्र क्रियाओं में बहुत ही लाभकारी माना जाता है।इसके इस्तेमाल से लक्ष्मी मां को प्रसन्न कर सकते हैं। आपके बताते हैं नागकेसर फूल के उपाय।नागकेसर का इस्तेमाल घर में धन वृद्धि के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से घर में अपार धन आता है। इसके कई उपाय हैं।

धनलाभ के टोटके

  • नागकेसर के फूल क छोटी सी डिब्बी में शहद भरकर शुक्ल पक्ष की रात को या किसी भी दूसरे शुभ मुहूर्त में अपने घर की तिजोरी में रख दें या ऐसी जगह जहां आप पैसे रखते हों। इससे कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी। आपको अचानक धनलाभ हो सकता है।
  • शुक्रवार के दिन नागकेसर का फूल लेकर पहले शिव जी के सामने उसकी पूजा करें। पूजा करने के बाद स्वच्छ सफेद रंग के कपड़े में लपेट कर रख लें।  साथही शिव जी को कच्चे दूध दही घी और गंगाजल डालकर पहले धो लें।अब इसे दुकान की तिजोरी, ऑफिस के कैश बॉक्स किसी भी जगह रख लें। इस उपाय से धन बढ़ेगा।

  • पूर्णिमा के दिन से आप रोज शिवलिंग पर नाग केसर  फूल अर्पित करें। इससे आपको लाभ मिलने लगेगा। आखिरी पूर्णिमा के दिन उसे अपने घर पर लाकर तिजोरी में रख दें। इससे आपको धनलाभ होगा और घर में बरकत होगी।
  • अगर आप बिजनेसमैन हैं तो नागकेसर का फूल आपके लिए बहुत लाभदायी हो सकता है। किसी भी शुभ मुहूर्त में निर्गुंजी, नाग केसर के फूल और पीली सरसों के दाने एक छोटी सी पाटली में बांध ले। इसे बांधकर दुकान के बाहर टांग दें। ऐसा उपाय करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपका बिजनेस बढ़ेगा। साथ ही आपके घर में धनवृद्धि होगी।

  • हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी तिजोरी कभी खाली ना हो औऱ हमेशा पैसे रुपये भरे रहें। इसके लिए आप नाग केसर के फूल साबुत हल्दी सुपारी एक सिक्का तांबे का टुकड़ा और चावल को कपड़े में बांधकर लक्ष्मी मां के सामने रखें। इसके बाद मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करें। अब इसे तिजोरी में रख दें। आपकी तिजोरी हमेशा पैसे से भरी रहेगी।

अन्य उपाय

धनलाभ के अलावा यह फूल आपके व्यक्तित्व को आकर्षित बनाने का भी काम करता है। किसी भी शुभ तिथि में नागकेशर, चमेली के फूल, कूट, कुमकुम, गाय का घी एक में मिलाकर तिलक बनाकर माथे पर लगा लें। इससे आपका व्यक्तित्व आकर्षित हो जाएगा।

पीपल सोंठ , कालीमिर्च और नागकेसर को बराबर मात्रा में पीस लें। इसमें घी मिलाकर 7 दिन तक लगाकार खाएं। जिन स्त्रियों को संतान प्राप्ति नहीं हो रही है उन्हें यह उपाय करना है। इसका सेवन गर्भवती स्त्री के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

नागकेसर के चूर्ण में मिश्री या मक्खन के साथ मिलाकर खाएं। इससे खूनी बवासीर में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें :

Back to top button