बॉलीवुड

जल्द शादी कर सकते हैं मलाइका और अर्जुन, मुंबई में खरीदा नया आलिशान घर

बॉलीवुड की दुनिया में प्यार और ब्रेकअप से भरी खबरों की कोई कमी नहीं होती है। जी हां, यहां कभी किसी कलाकार का ब्रेकअप होता है, तो कभी कोई किसी के प्यार में गिरफ्त हो जाता है। यानि प्यार के मामले में तो बॉलीवुड हमेशा रौशन ही रहता है। आज हम आपके लिए बॉलीवुड की गलियारों से मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की ताजा अपडेट लेकर आएं है। अब यह तो कंफर्म हो ही गया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में लोगों को इंतजार इनकी शादी की शहनाईयों का है। तो चलिए जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से जुड़ी गरमागरम खबर क्या है?

मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के लेट नाइट पार्टी और डिनर करते हुए दिखाई देते हैं, जिसकी वजह से दिन ब दिन इनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही है। हाल ही में अर्जुन कपूर का बर्थडे मनाने के लिए दोनों इटली गये थे, लेकिन एयरपोर्ट पर मीडिया को देखते ही दोनों ने दूरिया बढ़ा ली है। भले ही एक तरफ दोनों चाह रहे हैं कि मीडिया उनके रिलेशनशिप से दूर रहे, लेकिन दूसरी तरफ वे खुद ब खुद अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अभी हाल ही में दोनों लेट नाइट डिनर करते हुए स्पॉट हुए तो अर्जुन ने अपना चेहरा छिपा लिया।

मलाइका और अर्जुन ने खरीदा मुंबई में घर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका और अर्जुन ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसमें वे शादी के बाद शिफ्ट होंगे। इतना ही नहीं, यह भी माना जा रहा है कि दोनों फिलहाल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए यह घर खरीदा है, लेकिन अभी यह कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस आलिशान घर के लिए मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही फिफ्टी फिफ्टी पैसा दिया है, ताकि एक दूसरे पर बोझ न बने।

मलाइका से मिलने के बाद शादी के बारे में बदली सोच – अर्जुन

कॉफी विद कर शो अर्जुन कपूर ने कहा कि मैं अब सिंगल नहीं हूं। हालांकि, पहले मैं  शादी करने से भागता था, लेकिन अब मैं शादी करना चाहता हूं। अर्जुन का यह बयान काफी है कि वह जल्दी ही मलाइका से शादी रचा सकते हैं, लेकिन इस बात को दावे के साथ फिलहाल कहना मुश्किल है, क्योंकि यह उन दोनों का निजी फैसला है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे के साथ फिलहाल ढेर सारा वक्त बिताना चाह रहे हैं, ताकि एक दूसरे को और भी अच्छे तरीके से समझ सके।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने अपनी नयी लाइफ की शुरूआत कर दी है, जिसमें वह पुरानी गलतियां नहीं करना चाहती है। मलाइका अर्जुन के साथ बहुत ज्यादा खुश नजर आती है और यही वजह है कि वह अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को छिपाने के बजाय जगजाहिर करना चाहती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दोनों शादी कब करते हैं और इस बात को अपने फैंस से कब शेयर करते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा।

Back to top button