बॉलीवुड

खूबसूरती के मामले में कई टॉप ऐक्ट्रेसेस को मात देती हैं रणवीर की बहन- देखें तस्वीरें

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: दीपिका रणवीर की शादी हो गई है और दोनों की शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे, दोनों की शादी के साथ हमेशा लाइम लाइट और मीडियासे दूर रहने वाले उनके परिवार वाले भी खूब चर्चा में रहे। वैसे तो दोनों के ही परिवार वालों पर मीडिया की नजरें जमीं रही लेकिन उनकी शादी में एक शख्स ऐसा भी था जिसमे खूब लाइम लाइट बटोरी और वो थी रणवीर सिंह की बहन रितिका। इटली से शादी के वापस आने के बाद मीडिया के कैमरों ने रणवीर की मां अंजू और उनकी बहन रितिका भनवावी को भी कैमरे में कैद कर लिया।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त मीडिया वालों ने दोनों को घेर लिया और उनकी फोटो खीचने लगे। इस बार दोनों ही मीडिया से रूबरू हुई और मुस्कुराते हुए फोटोस भी क्लिक कराई। रणवीर की बहन रीतिका की बात करें तो वो भले ही बॉलीवुड में ना हों लेकिन सुंदरता के मामले में वो किसी भी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस से कम नहीं हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते ही रितिका की वो तस्वीरें जो उनकी खूबसूरती का गवाह बनी हैं।

बता दें कि रितिका रणवीर की बड़ी बहन हैं और उन्होंने हमेशा रणवीर का ख्याल छोटे बच्चे की तरह रखा है, तभी रणवीर रितिका को छोटी मां बुलाते हैं। दोनों के बीच बांडिंग काफी स्ट्रांग हैं। रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गए थे को रक्षाबंधन को मौके पर रितिका उनके लिए लिफाफे में राखी, टीका और मिठाई के लिए पैसे भेजती थीं। देखें फोटोज-

बता दें कि रितिका हमेशा ही लाइम लाइट और मीडिया से दूर रहती हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती ऐसी है कि मीडिया की नजर उन पर पड़ ही जाती है। रितिका का फैशन सेंस स्टाइल इतना लाजवाब है कि वो बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स को मात दे सकती हैं।

बता दें कि रणवीर की तरह दीपिका  भी रितिका की काफी इज्जत करती हैं और रितिका की फेवरेट हीरोइन भी दीपिका ही हैं। रितिका ने रणवीर और दीपिका के लिए एक पार्टी भी आर्गेनाइज की हैं जिसमें दोनों के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं, ये पार्टी दीपिका और रणवीर के लिए शादी का एक तोहफा है।

ये भी पढ़ें : दूल्हे रणवीर नहीं चढेंगे घोड़ी, बल्कि इस खास विमान से करेंगे एंट्री

Back to top button