स्वास्थ्य

लहसुन खाने के हैं चमत्कारी फायदे, शरीर की कई बीमारियां हो जाती हैं दूर

सर्दियों का मौसम होतो तो है बहुत सुहावना, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी ले आता है। सर्दी के मौसम में बीमारियां बहुत जल्दी बढ़ जाती हैं ऐसे में लहसुन का प्रयोग करना सबसे अच्छा माना जाता है। खाने में स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन सर्दी जुकाम से लेकर और भी बड़ी बीमारियों को दूर कर देता है। यह पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। खाने में रोज लहसुन का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। अगर आप इसका इस्तेमाल सब्जी के अलावा भी करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए अच्छा होता है।

इन्फेक्शन से बचाए

लहसून में एंटोबायोटिक के गुण पाए जाते हैं। यह आपको हर प्रकार के इन्फेक्शन से बचाते हैं और अंदरुनी सूजन औऱ दर्द को कम करता है। लहसुन भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। रोज भोजन में अगर लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। यह बहुत से रोगों से लड़ने में आपकी मदद करता है।

बढ़ाए इम्यूनिटी

अगर आपक बहुत जल्दी बीमारी घेर लेती हो तो इसका मतलब यह है कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है। लहसुन के सेवन से आपको सर्दी खांसी जैसी गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है उनके लिए भी लहसुन फायदेमंद होता है।लहसुन के इस्तेमाल से शरीर में खून सुचारु रुप से काम करता है. यह आपके खून को पतला करते है जिससे आप बहुत तरह के रोगों से अपने आप को बचाते हैं।

दिल की बीमारी से बचाता है लहसुन

लहसुन आपके शरीर में बैड कोलोस्ट्रोल के स्तर को कम करता है। शरीर में दो तरह के कोलोस्ट्रोल होते हैं। इसमें से गुड कोलोस्ट्रोल का होना अच्छी बात है, लेकिन बैड कोलोस्ट्राल शरीर के लिए खराब होता है। लहसुन का इस्तेमाल ऐसे में बहुत ही फायदेमंद होता है। हाई बीपी के मरीज को लहसुन का सेवन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है और तुरंत ब्लड प्रेशर को कम कर देता है। इसमें एलिसि नामक तत्व हाई बीपी को कम करता है।

दांत दर्द मे फायदेमंद

हो सकता है आप इस बात से अनजान हों, लेकिन लहसुन का सेवन आपके दांत दर्द को भी ठीक कर देता है। इसमें एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं जो दांत पर सीधा प्रभाव डालते हैं और दर्द में आराम दिलाता है। लहसुन को लौंग के साथ पीकर दांत के दर्द वाले हिस्से में लगाने से दर्द में आराम देता है।

गठिया में फायदेमंद लहसुन

अगर आपको गठिया या अन्य कोई जोड़ों की तकलीफ हो तो लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन को नियमित रुप से सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर आप लहसुन चबाना नहीं चाहते हैं तो सुबह शाम खाली पेट लहसुन को दवा की तरह घोट जाएं।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

गर्भवती स्त्रियों के लिए लहसुन का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। गर्भ में पल रहे शिशु के लिए यह और भी फायदेमंद होता है। अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद रहेगा। हालांकि इसके लिए डॉक्टर से पहले इस बात की जांच कर लें की आपको इससे कोई समस्या तो नहीं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button