बॉलीवुड

ये 6 सितारे हैं बॉलीवुड के छुपेरुस्तम, गुपचुप रचा ली थी शादी

बॉलीवुड एकटर्स को सितारा कहा जाता है क्योंकि उनपर सबकी नजर होती है। हमारे फेवरेट एक्टर क्या खाते हैं, कहां घूमते हैं और सबसे महत्वपूर्ण किसते साथ घूमते हैं जानने के लिए सब बेताब रहते हैं। हालांकि यह स्टार भी अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से छिपाने की कोशिश करते हैं। डेटिंग तो डेटिंग शादी की खबरें भी कई बार हो जाने के बाद मिलती है। जी हां, आज के वक्त में दीपिका औऱ सोनम की शादी की खबर भले ही आपको पहले से पता था, लेकिन कुछ ऐसे भी सेलिब्रिटी रहे जिन्होंने कब चुपके से शादी कर ली किसी को पता भी नहीं चला। आईये बताते हैं आपको उ सितारों के बारे में।

जॉन अब्राहम- प्रिया रुंचाल

बॉलीवुड के धूम स्टार जॉन अपने एक्शन और अपने गुड लुक्स के साथ साथ बिपाशा के साथ अफेयर के लिए भी चर्चा में रहे। दोनों की जोड़ी लंबे समय तक बॉलीवुड की हॉ कपल बनी रही। हालांकि किसी बात पर दोनों में अनबन हुई और दोनो  की राहें जुदा हो गई। जहां बिपाशा ने करण के साथ शादी के वक्त मीडिया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी 2014 में प्रिया रुंचाल के साथ चुपचाप लॉस एंजेलेस में शादी कर ली।

रानी मुखर्जी आदित्य चोपड़ा

बॉलीवुड की क्वीन रानी मुखर्जी ने जब अचानक 2014 में डॉयरेक्टर और फ्रैंड आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली तो लोगों को यकीन नही हुआ। दरअसल रानी औऱ आदित्य की दोस्ती के बारे में तो सब जानते थे, लेकिन इनकी अफेयर की किसी को भनक तक नहीं लगी। इनकी शादी भी इटली में हुई थी। इसके बाद दोनों को एक बेटी हुई आदिरा।

सेलीना जेटली-पीटर हेग

सेंसशन और खूबसूरत सेलिना जेटली ने अचानक फिल्मों से दुरियां बनी लीं और 2011 में पीटर हेग से शादी कर ली। 2012 मे दोनों जुड़वा बच्चों के माता पिता बनें। इनकी शादी की भी किसी को कानों कान खबर नही हुई थी। अब खबर है कि एक बार फिर जुड़वा बच्चों के ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

प्रीति जिंटा जीन गुडइनफ

अपनी डिंपल वाली स्माइल और दमदार एक्टिंग से पर्दे पर राज करने वाली प्रीति जिंटा की शादी भी अचानक दर्शकों के सामने आई। नेस वाडिया के लेकर चर्चा में रहने वाली प्रीति जिंटा ने जब अचानक जीन गुडइनफ से शादी कर ली तो लोग हैरान रह गए। उनकी शादी में बेहद ही कम लोग शामिल थे और भारत आकर उन्होंने सबके लिए पार्टी दी थी।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

खिलाड़ी कुमार जब पर्दे पर एक्शन दिखा रहे थे उस वक्त उनका नाम इंडस्ट्री की दो बड़ी हिरोइनों के साथ जोड़ा जाता था। यहां तक की एक वक्त पर इनकी शादी की खबरें भी आने लगी थी, लेकिन किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि अक्षय औऱ ट्विंकल ने शादी कर ली। सिर्फ 50 लोगों को इनकी खुशियों में शामिल किया गया था।

अनुष्का- विराट

फिल्लौरी गर्ल अनुष्का भारत के हैंडसम क्रिकेट कप्तान विराट को डेट कर रही हैं यह बात तो सभी जानते थे। दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले नजर आ जाते थे। हालांकि लोगों के होश तब उड़ गए जब इटली में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। दोनों ही अपनी फिल्ड के चमकदार सितारे हैं। ऐसे में जब शादी की तस्वीरें वायरल हुई तो लोगों में हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें :

Back to top button