चुटकुले

मजेदार जोक्स: गांव का लड़का एक शहर की लड़की को फोन करता है, लड़का- क्या हाल है रानी?

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

बस में एक लड़का एक लड़की के पास खड़ा था.

अचानक लड़का लड़की को छेड़ने लगा.

लड़का- कैसी हो डार्लिंग?

लड़की- तेरे घर में मां बहन नहीं हैं क्या?

लड़का- नहीं

लड़की- तो घर ले चल ना पागल, यहां क्यों टाइम ख़राब कर रहा है!

भिकारी (कार में बैठी सेठानी से)- ‘मैडम, 10 रूपया दे दो.!’

मैडम ने पैसे दे दिए…भिकारी जाने लगा तभी…

मैडम बोली- बाबा, दुआ तो देते जाओ

भिकारी- BMW में तो बैठी है मोटी, अब क्या रॉकेट में बैठेगी!

पप्पू अपने दादाजी से- दादाजी, ये परिवार नियोजन क्या होता है?

दादाजी– भाग यहां से, मुझे नहीं पता

पप्पू- मुझे तो पहले से ही पता था कि आपको नहीं पता होगा.

अगर पता होता तो आज हमारी जायदाद के नौ हिस्सेदार नहीं होते!

पत्नी- चलो एक खेल खेलते हैं. मैं छुपती हूं और आप मुझे ढूंढ़ना.

अगर आपने ढूंढ लिया तो मैं आपके साथ शॉपिंग करने चलूंगी.

पति- और अगर नहीं ढूंढ पाया तो?

पत्नी- ऐसा मत कहो जानू, बस दरवाज़े के पीछे ही छुपूंगी

संता ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली.

उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया.

अफसर- तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया?

संता- क्या ज़रूरत है! इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा?

अफसर बेहोश…

पति ने पत्नी को अपने वश मे करने के लिए एक ताबीज लिया.

एक महीने बाद…..

पति- बाबा, पत्नी पर तो कोई असर नही हुआ,

पर पड़ोसन वश मे आ गई…

बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ..

चम्पू (गर्लफ्रेंड से)- देखो, वह लड़की मुझे  देखकर मुस्करा रही है

गर्लफ्रेंड- अरे, वह तो बस मुस्करा रही है…मैंने जब तुम्हें

पहली बार देखा था तो 3 दिन तक हंसी नहीं रुकी थी

मैडम- एक बार अकबर बादशाह अपने बिस्तर पर लेटा था कि…

(एक लड़का उनके बीच में आ जाता है)

बच्चा- मिस, राहुल मेरे लंच बॉक्स को खोल रहा है

मैडम- राहुल, मैं थप्पड़ मार दूंगी, बैठ जाओ

मैडम- अच्छा बच्चों मैं कहा थी?

बच्चे- अकबर के बिस्तर पर!

सन्नाटा छा गया..

ये भी पढ़ें : मजेदार जोक्स: नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया, ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि ये मजेदार जोक्स आपको पसंद आये होंगे. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना ना भूलें.

Back to top button