चुटकुले

मजेदार जोक्सः शहर की लड़की की गांव में शादी हो गई

ऑफिस या घर में अक्सर टेंशन होने की वजह से लोग अक्सर तनाव में रहने लगते हैं। तनाव में रहना अच्छा नहीं होती है। इससे शारीरिक औऱ मानसिक दोनों रुप से तकलीफ पहुंचती हैं। जिंदगी टेंशन लेने के लिए बहुत बड़ी है और मुस्कराने के लिए बहुत छोटी। ऐसे में खुलकर मुस्कराना चाहिए और जिंदगी को आसान बनाना चाहिए। आपको पढ़ाते हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।

एक लड़की जब रोज़ अपने कॉलेज से वापस आती तो एक लड़के को रोज़ अपने घर के बाहर खडा हुआ देखती। ऐसा रोज़ होता था, और एक साल बीत गया, वह लड़का रोज़ उसे अपने घर के सामने खड़ा नज़र आता।

वो कुछ नहीं कहता था और बस कभी आगे पीछे और कभी अपने मोबाइल फ़ोन को देखता रहता। वक्त के गुजरने की साथ लड़की को विश्वास हो चला था की लड़का उसे चाहता है।

एक दिन लड़की ने हिम्मत कर के उसके पास जाकर पूछ लिया,”तुम रोज़ मेरे घर के बाहर क्यों खड़े रहते हो? लड़का घबरा कर- बहन, वह क्या है की तुम्हारे Wi-Fi पर पासवर्ड नहीं लगा हुआ है, तो मैं तो वो इस्तेमाल करने आता हूं।

कलयुग का महाभारत

कौरव और पांडव बीच बड़ा ही घमासान युद्ध चल रहा था कि तभी दुर्योधन की नज़र पांडवों के पीछे खड़े आदमी पर पड़ी।

दुर्योधन- चल यार युधिष्टिर बाय यार हमने नहीं लड़ना तुम्हारे साथ।

युधिष्ठिर- क्या हुआ?

दुर्योधन- नहीं यार बस बाय, ले यार तू अपना हस्तिनापुर भी वापस ले ले, और द्रौपदी भाभी से हम खुद जाकर सॉरी कह देंगे, हमने नहीं लड़ना तुम्हारे साथ, तू खुश रह।

युधिष्ठिर- अरे रुक तो सह,  यार दुर्योधन भाई नहीं है तू मेरा बता तो सही हुआ क्या?

दुर्योधन- कुछ नहीं यार भाई बात ही खत्म, ना कोई चिंता ना कोई फ़िक्र मज़े ही मज़े।

युधिष्ठिर-नहीं पहले बता प्लीज़, तुझे मेरी कसम क्या हुआ बता ना?

दुर्योधन-बस रहने दे यार, ज़रा सी बात थी और तूने रजनीकांत को बुला लिया।

भारत में दो ही बिस्किट बनाने वाली कंपनियां फेमस हैं।

एक मारी गोल्ड और दूसरी पारले जी

एक कप में जाता नहीं और दूसरा कप से वापस आता नहीं।

एक बच्चा गायब हो गया। किसी ने उसकी फोटो व्हाट्सएप पर डाल दी ताकी उसे ढूंढा जा सके।

शाम तक बच्चा वापस आ गया, लेकिन एक साल हो गए और आज भी बच्चे की फोटो फॉर्वर्ड हो रही है। जब भी बच्चा शाम को  घर से बाहर निकलता है उसे फिर से घर में पहुंचा दिया जाता है।

शहर की लड़की की शादी एक गांव में हो गई। सुबह लड़की की सासु मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।

भैंस के मुंह में झाग देखकर बहु वापस आ गई। सास ने पूछा- क्या हुआ बहू?

लड़की- भैंस अभी कोलगेट कर रही है मां जी!

पति- मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है।

पत्नी- अरे वाह मेरे पति परमेश्वर आप ने बिल्कुल सही अंदाजा लगा। इसमें मेरी नई सेंडल है।

एक लड़की लड़की पर स्टाइल मारने के चक्कर में बाइक से गिर पड़ा

लड़की- ओह मॉय गॉड, आपको कहीं चोट तो नहीं लगी।

लड़का- नो टेंशन बेबी, हम तो बाइक से ऐसे ही उतारते।

यह भी पढ़ें

Back to top button