अध्यात्म

धनतेरस पर अपनी राशि अनुसार खरीदें सामान, बरसेगी कुबेर जी की कृपा

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: दीपावली की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। ये त्यौहार केवल एक दिन का नहीं होता है, बल्कि दीपावली से पहले और कुछ दिन बाद तक ये त्यौहार मनाया जाता है। दीपावली के दो दिन पहले होता है धनतेरस, इस दिन धनवंतरी की पूजा की जाती है और घर में आभूषण, नया सामान खरीद कर लाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सामान खरीदने से धर नें वृद्धि होती है और उसका दुगना लाभ भी प्राप्त होता है। इस साल यह त्यौहार 5 नवंबर के दिन पड़ रहा है। वैसे तो इस दिन नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन ऐसा भी माना जाता है कि यदि आप सामान अपनी राशि के अनुसार खरीदें तो ये आपके लिए काफी लाभदायक माना जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस राशि अनुसार से आप कौन सी वस्तु खरीदें।

मेष राशि: इस राशि वाले लोगों को इस धनतेरस धनतेरस के दिन सोने के सिक्के या फिर तांबे की कोई वस्तु खरीदना लाभदायी होगा, इस धातु का सामान खरिदना इस राशि वाले लोगों के लिए शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि: इस राशि वाले लोगों को इस धनतेरस चांदी की वस्तुएं खरीदना लाभदायी होगा, चांदी की वस्तप खरीदने से आपको स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होगी। इसके अलावा इस राशि वाले लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और वाहन भी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को इस धनतेरस कपड़े खरीदना बहुत लाभ पहुंचाएगा, इसके मिथुन राशि वाले चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के पात्र भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों का इस धनतेरस सोने के आभूषण खरीदना लाभदायी होगा, इसके अलावा आप ताबें के बर्तन, सोने के सिक्के और आभूषण भी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों को इस धनतेरस सोने के सिक्के, सोने के आभूषण या फिर ताम्र के फूल खरीदना लाभदायी हो सकता है। इसके अलावा आप धार्मिक पुस्तक और कलम भी खरीद सकते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों को इस धनतेरस के दिन वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा, वस्त्रों  में भी हरे रंग के वस्त्र खरीदना अधिक लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही आप चांदी के सिक्के, हीरा, वाहन तथा चांदी के पात्र भी खरीग सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोगों के लिए इस धनतेरस के दिन वाहन खरीदना लाभदायी रहेगा, यह आपके लिए शुभ साबित होगा। इसके अलावा आप चांदी तथा हीरे के सामान भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए इस धनतेरस के दिन जमीन या मकान खरीदना लाभदायी साबत होगा। इसके साथ ही आप ताबें के पात्र तथा पूजा घर के सामान, स्वर्ण आभूषण की खरीददारी भी कर सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले लोग इस धनतेरस पर धार्मिक पुस्तकें खरीदें। इसके साथ ही वो स्वर्ण के सिक्के और आभूषण, फूल के पात्र लें और वाहन भी ले सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों के लिए इस धनतेरस लोहे का सामान खरीदें, इसके अलावा आप इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते है। वाहन, चांदी और हीरे के आभूषण खरीदना भी शुभकारी है।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग इस धनतेरस ृलोहे का सामान, इलेक्ट्रानिक सामान की खरीददारी करें। साथ ही वो स्टील के बरतन, चांदी और हीरे के आभूषण भी खरीद सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले लोग इस धनतेरस धार्मिक पुस्तकें खरीद सकते हैं, पुस्तकों के अलावा आप सोने के आभूषण, सिक्के, तांबे और फूल का खरीदना भी लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही  इस धनतेरस जमीन या मकान को खरीदना भी लाभकारी साबित होगा।

धनतेरस में खरीदे गए सामान से धन में वृद्धि व बरकत बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर खरीदी गई बरकत का आशीर्वाद देते हैं।

Back to top button