बॉलीवुड

हो गया बड़ा खुलासा, इस जगह होगी प्रियंका की शादी और ये गेस्ट होंगे शामिल

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे इन दिनों पूरी दुनिया में हो रही है। जी हां, हर कोई इस कपल के शादी के बारे में जानना चाहता है। यूं तो हर किसी को यह मालूम है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन फिर भी सभी के मन में एक सवाल ज़रूर है कि आखिर दोनों शादी कहां करेंगे और इनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमान कौन कौन होंगे, जिसको लेकर अभी तक संस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब यह राज मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए खुल चुका है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी कहां होगी और कौन कौन शामिल होगा?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए है, लेकिन दोनों ही शादी की डेट का अधिकारिक ऐलान करने से बचते नजर आ रहे हैं। बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयार्क में है, जहां दोनों की फैमिली खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में टिफनी के न्यूयॉर्क स्टोर के ब्लू बॉक्स कैफे में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शावर हुआ, जिसमें प्रियंका अपनी मां और होने वाली सासू मां के साथ जमकर थिरकती हुई नजर आई।

बताते चलें कि अपने ब्राइडल शावर में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी, जिसकी वजह से ये इन दिनों मीडिया की हेडलाइन बन चुकी है। प्रियंका और निक जोनस से जुड़ी कोई भी खबर उनके फैन्स मिस नहीं करना चाहते हैं। और ऐसा हो भी क्यों न, क्योंकि प्रियंका बॉलीवुड की दिल की धड़कन जो मानी जाती हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि ब्राइडल शावर के बाद मीडिया में यह खबरें आ रही है कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसके बाद लोगों की नजरे इसी पर टिकी है कि आखिर दोनों शादी कहां करेंगे।

कब होगी प्रियंका और निक जोनस की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक जोनस की शादी की रस्मे 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगी, जिसकी वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की शादी नवंबर आखिरी में है। वहीं मीडिया का यह भी कहना है कि यह शाही शादी होगी, जोकि बेहद ही शानदार होने वाली है। इस शादी में बड़े बड़े लोगों न्यौता दिया जाएगा और इससे बेहतर शादी आजतक किसी ने कहीं नहीं देखी होगी।

यह भी पढ़े – न्यूयार्क में सास संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखिए वायरल वीडियो

कहां होगी प्रियंका और निक की शादी?

प्रियंका और निक जोनस के फैन्स यह जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि उनकी शादी कहां होगी? जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक जोनस की शादी जोधपुर में होगी। जोधपुर काफी अच्छी जगह है और ऐसे में प्रियंका की शादी अगर यहां हुई तो इसकी रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़े – ताउम्र बैठकर भी खाएंगे प्रियंका-निक तो भी खत्म नहीं होगी इनकी दौलत, जानिये कितनी है प्रॉपर्टी?

शादी में शामिल होंगे ये मेहमान

फैन्स की माने तो प्रियंका की शादी में पूरा बॉलीवुड नजर आ सकता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर आदि शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इस शादी में करीब 1500 से लेकर 2000 लोगों के आने की संभावना है। इसके अलावा, निक जोनस की तरफ से सिर्फ 100 लोगों को ही न्यौता दिया गया है। बता दें कि न्यौता नवंबर से दिया जाना शुरू होगा।

Back to top button