विशेष

राफेल लड़ाकू विमान, क्या है इसकी खासियत जो हर तरफ है इसी की चर्चा, यहाँ पढ़ें

तकरीबन 59 हजार करोड़ रुपये के राफेल लड़ाकू विमान सौदा पिछले काफी दिनों से विवाद में बना हुआ है और इस डील ने देश की राजनीति को गर्म किया हुआ है। एक तरफ विपक्ष पार्टी का कहना है की देश की वर्तमान सरकार इस सौदे में कई तरह की बातें छिपा रही है वहीं दूसरी तरफ इन तमाम तरह की बातों को चुनावी मुद्दा बताया जा रहा है। खैर आपकी जानकारी के लिए बता दें की राफेल लड़ाकू विमान पर भारत और फ़्रांस दोनों देशों के बीच जो समझौते हुए है उसके मुताबिक फ़्रांस से कुल 36 विमान 66 महीने के भीतर भारत आ जाएंगे।

राफेल लड़ाकू विमान
राफेल लड़ाकू विमान

दो इंजन वाला राफेल लड़ाकू विमान दुश्मनों के लिए कितना घातक हो सकता है, आखिर क्या है इसकी खासियत जो भारत इसे इतनी ज्यादा एहमियत दे रहा है और विपक्ष इस डील को लेकर इतना बवाल मचाया हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि भारत के पड़ोसी देश भी भारत-फ़्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान डील से क्यों चिंतित हैं आज यहाँ हम इन सब बातों के बारे में बात करेंगे।

राफेल लड़ाकू विमान
राफेल लड़ाकू विमान

राफेल लड़ाकू विमान

सबसे पहले तो आपको बता दें की राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस की दासौल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया 2 इंजन वाला जबर्दस्त लड़ाकू विमान है।जानकारी के अनुसार वर्ष 1970 में फ्रांसीसी सेना ने अपने पुराने पड़ चुके लड़ाकू विमानों को बदलने की मांग की थी जिसके बाद फ्रांस ने 4 यूरोपीय देशों के साथ मिलकर एक बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान की परियोजना पर काम शुरू किया जिसका नाम दिया गया राफेल। आपको बता दें की राफेल लड़ाकू विमान को फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी बनाती है जो की एक बहुउपयोगी लड़ाकू विमान के रूप में देखा जाता है। बताते चलें की विमान के निर्माण के दौरान साथी देशों से कुछ मतभेद हो जाने के बाद फ्रांस ने इस विमान पर अकेले ही काम करना शुरू कर दिया।

राफेल लड़ाकू विमान की खासियत ये है की यह परमाणु बम गिराने में भी सक्षम है और साथ ही साथ इसमें खास इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम भी लगा है जिसकी मदद से दुश्मनों को लोकेट किया जा सकता है और तो और उनके रडार को भी जाम किया जा सकता हैं। इस जेट की और भी कई सारी खासियत है जैसे कि यह हवा से हवा में मार कर सकता और इसके अलावा राफेल हवा से जमीन पर भी आक्रमण करने में सक्षम है।

राफेल लड़ाकू विमान
राफेल लड़ाकू विमान

राफेल लड़ाकू विमान की खासियत

  • भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है राफेल लड़ाकू विमान जिसे हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता है।
  • अत्याधुनिक हथियारों से लैस होगा राफेल लड़ाकू विमान, प्लेन के साथ मेटेअर मिसाइल भी है।
  • राफेल लड़ाकू विमान की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी प्रति घंटा और 3700 किमी तक है इसकी मारक क्षमता।
  • यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जो भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है, हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता।
  • मात्र 1 मिनट में 60,000 फ़ुट की ऊंचाई पर सकता है।
  • 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी।
  • 150 किमी की बियोंड विज़ुअल रेंज मिसाइल, हवा से जमीन पर मार वाली स्कैल्प मिसाइल।
  • राफेल लड़ाकू विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन अफगानिस्तान और लीबिया में दिखा चुका है।
  • भारतीय वायुसेना के हिसाब से इस शानदार लड़ाकू विमान में जरूरी फेरबदल किए गए हैं।

Back to top button
?>