स्वास्थ्य

46 की तब्बू दिखती हैं 26 की, इनकी तरह ब्यूटी पाने के लिए अपनाएं ये डाइट चार्ट

तब्बू बॉलीवुड की फेसम हिरोइनों में से हैं। उनकी खूबसूरती से ये पता लगा पाना काफी मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। आपको बता दें कि तब्बू की उम्र 46 वर्ष की है, लेकिन अगर कोई भी देखेगा तो तब्बू 46 की तो कतई नहीं  दिखती हैं। उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष की ही लगती है। यंग एज में जो खूबसूरती होती है वही तब्बू की आज 46  की उम्र में है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि वो अपने हैल्थ पर काफी ध्यान देती हैं। चाहे वो एक्सरसाइज हो या खाने पीने  के मामलों में। अपने स्वास्थय की सही देखभाल करके ही वो आज भी अपनी यंग एज की तरह ही खूबसूरत लगती हैं।

तो आज हम आपको तब्बू के  कुछ ब्यूटी सिक्रेट के बारे में बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आप भी तब्बू की तरह ज्यादा उम्र में भी जवां दिख सकती हैं। आइये जानते हैं कि तब्बू ऐसी कौन सी ब्यूटी सिक्रेट अपनाती हैं जिससे वो आज भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।

  •  सही नींद लेना- जैसा की सभी जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर को 6 से 7 घंटे की नींद ही लेनी चाहिए। और ये नींद बिल्कुल समय पर होना चाहिए। क्योंकि समय से नहीं सोने पर भी कई तरह के स्वास्थय संबंधी परेशानी होती है। तब्बू की बात की जाए  तो वो सुबह जल्दी उठती हैं और पूरे समय पर अपना भोजन करती हैं। उनके अनुसार समय से सोना ही कई प्रकार के बीमारियों से बचाता है और हैल्थ औ ब्यूटी दोनों के लिए ही सही नींद बहुत ही जरूरी है।
  • व्यायाम- तब्बू उठकर सुबह व्यायाम करती हैं। उनका मानना है कि सुबह उठकर व्यायाम  करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। और इसमें ब्यूटी और फिटनेस भी बना रहता है। रोजाना अगर एक्सरसाइज किया जाए तो चेहरे की रौनक बरकरार रहती है। इसलिए रोजाना अपने लिए समय निकालकर व्यायाम जरूर करें। इससे चेहरे की रौनक बरकरार रहती है।

  • हॉट आयल मसाज- तब्बू अपने हैल्थ और ब्यूटी को लेकर काफी ज्यादा सेंसेटिव हैं। वो बॉलीवुड में आने से पहले ही अपने शरीर का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखती हैं। उनका कहना है कि वो अपने काम में कितना भी ज्यादा व्यस्त क्यों न हो सप्ताह में एक या दो बार हॉट आयल मसाज जरूर लेती हैं। इससे शरीर की खूबसूरती बनी रहती है ।
  • स्किन को माइश्चर करना- तब्बू 46 की उम्र में भी  25 की दिखती हैं क्योंकि वो एंटी एजिंग माइश्चाराइजर का  इस्तेमाल करती हैं। इससे त्वचा में नमी तो बनी रहती है साथ ही शरीर से झुर्रियां और डार्क सर्कल को दूर करती है। अगर आप भी तब्बू की तरह अधिक उम्र में भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो शरीर में माइश्चराइजर लगाकर मसाज करें।

  • स्क्रब- तब्बू अपने स्वास्थय और ब्यूटी का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखती हैं। वो अपने होठों में स्क्रब हमेशा होममेड स्क्रब बनाकर करती हैं। इसके लिए वो पेट्रोलियम जैली के साथ चीनी मिलाकर इसका प्रयोग करती हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम जैली में ही सी-साल्ट मिलाकर बॉडी को स्क्रब करती हैं।
  • संतुलित आहार- संतुलित आहार सिर्फ स्वास्थय के लिए ही नहीं बल्कि ब्यूटी के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। तब्बू दिन की शुरूआत फ्रूट्स से करती हैं और दोपहर तक वो फ्रूट का ही इस्तेमाल करती हैं। वो तरबूज, अंगूर जैसे फ्रूट्स का इस्तेमाल अधिक करती हैं। इसके अलावा वो नारियल पानी  को भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं।

Back to top button