स्वास्थ्य

ब्रोकली खाने से दूर होती हैं ये 7 समस्या, नंबर 3 से तो हर दूसरे इंसान है परेशान

न्यूज़ट्रेन्ड हेल्थ डेस्क- ब्रोकली दिखने में तो फूलगोभी की तरह लगती है लेकिन बहुत लोकप्रिय सब्जी नहीं है। लेकिन इसे सूपरफूड की संज्ञा दी गई है। इसे बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया जाता लेकिन ये इसमेंं बहुत सारे गुण होते हैं इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। कई लोग इसे चाइनीच फूल गोभी भी कहते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरमार रहती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी के अलावा कई प्रकार के दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को संतुलित बनाए रखने में बहुत ही कारगर हैं।

वैसे तो भारत में इस सब्जी की अधिक लोकप्रियता नहीं है लेकिन इसके बेमिसाल फायदे के चलते अब ये धीरे धीरे भारतीय रसोई घरों में भी अपना स्थान पा रही है।

कैसे खाएं ब्रोकली- ब्रोकली उन सब्जियों में शामिल है जिसे किसी भी तरह से खाया जा सकता है। कुछ लोग इसे कच्चे सलाद के रूप में उपयोग करते हैं तो कुछ लोग उबाल कर भी खाना पसंद करते हैं इसके अलावा इसे सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली- ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर एक हरी सब्जी है। इसमें लौह, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें विटामिन ए और सी भी पाया जाता है जो सब्जी को पौष्टिकता से भरपूर बना देता है। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है जो बॉडी को कई प्रकार के बीमारियों से बचाता है। ब्रोकली सबसे फायदेमंद इसे उबाल कर खाने में होता है इसलिए हो सके तो हमेशा इसका प्रयोग उबाल कर या सलाद के  रूप में ही करें।

आज हम इस लेख के जरिए बताएंगे की ब्रोकली खाने के क्या क्या फायदे होते हैं। इसके अलावा जानेंगे की ब्रोकली किन किन बीमारियों से बचाता है।

  • आंखों की समस्या से छुटकारा- आंख की रोशनी का कम  होना या मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचने के लिए ब्रोकली का प्रयोग अवश्य करें। मोतियाबिंद हो या आंख संबंधी मस्कुलर डिजनरेशन इन बीमारियों से बचने के लिए ब्रोकली सर्वोत्तम आहार है।
  • मधुमेह का नियंत्रण- अगर आप शुगर जैसी घातक बीमारियों से पीड़ित हैं  तो ब्रोकली का सेवन जरूर करें। क्योंकि ब्रोकली क्रोमियम का बहुत ही अच्छा स्रोत है ये शरीर में इंसुलिन के उत्पाद को होने नहीं देता है।

  • मजबूत इम्यून सिस्टम- ब्रोकली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो जाती है। और आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
  • कैंसर से बचाव- ब्रोकली में फाइटोकेमिकल और सल्फोरोफेन तत्व पाए जाते हैं। जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से शरीर का बचाव करते हैं। ये शरीर में कैंसर के सेल को बनने से रोकते हैं।

  • पाचन तंत्र को मजबूत करे- ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए ये पाचन संबंधी सभी समस्याओं को दूर करता है। पाचन संबंधी गड़बड़ी को दूर करने में ब्रोकली सहायक है।
  • मोटापा कम करे- अगर आप मोटापे जैसी समस्या से परेशान हैं तो ब्रोकली का सेवन अवश्य करें। इससे मोटापा कम करने में फायदा पहुँचेगा।

  • कोलेस्ट्राल कंट्रोल- कोलेस्ट्राल के कंट्रोल से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। ब्रोकली में फाइबर की मात्रा बहुत ही अधिक पाई जाती है इसलिए इसके सेवन से शरीर से गंदे कोलेस्ट्राल कम हो जाते हैं। साथ ही ये हृदय को भी स्वस्थ रखता है।

और पढ़ें : फूल गोभी के फायदे

Back to top button