स्वास्थ्य

ग्लोइंग स्किन के लिए ट्रीटमेंट नहीं अपनाये ये 7 सुपर फूड्स, मिलेगी नेचुरल ब्यूटी

न्यूज़ट्रेन्ड हेल्थ डेस्क- अगर आपका आहार सही हो तो वो केवल आपको चमकती त्वचा ही नहीं देता बल्कि आपको बेहतर सेहत भी देता है। शरीर को  वो सभी पौष्टिक तत्व प्रदान करता है जो त्वचा पर पड़ रही दरारों को कम करने में सहायक है। इस प्रकार से देखा जाए तो सही आहार चमकती त्वचा के लिए बेहद ही जरूरी है।

लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ चमकती त्वचा पा लेना ही काफी नहीं है। बेहतर और सेहतमंद त्वचा भी बहुत ही जरूरी है। त्वचा को बेहतर स्वास्थय बेहतर आहार से प्राप्त होता है। लेकिन कई लोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए ऊपरी ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। लेकिन ये जानना जरूरी है कि ऊपरी ट्रीटमेंट अंदर से त्वचा को सेहतमंद नहीं रखते हैं। सही आहार ही त्वचा को अंदर से लाभ पहुंचाते हैं।

त्वचा संबंधी बीमारी में मुंहासे आदि की समस्या सबसे आम समस्या है इस समस्या से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने डाइट को सही करें। कुल मिलाकर कहा जाए तो संतुलित भोजन संतुलित शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। तो आइये जानते हैं कि वो कौन कौन से प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें  खाकर आप अपने त्वचा को निखार सकते हैं और स्थायी खूबसूरती पा सकते हैं।

  • सेब- सेब खाना सेहत के लिए तो बेहतर होता ही है। अक्सर देखा जाता है कि बीमार व्यक्ति को खाने में सेब ही दिया जाता है। लेकिन इसे स्वस्थ व्यक्ति भी खाता है तो हमेशा स्वस्थ रहता है और उसे बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। सेब खाने से तो चेहरे में ग्लो आता ही है । साथ ही अगर आप डार्क सर्कल आदि से परेशान हैं तो रात में सेब के टुकड़े को अपने चेहरे पर रगड़ कर सुबह उठकर धो लें। इससे चेहरे पर मुंहासे आदि से छुटकारा मिल जाएगा और डार्क सर्कल दूर होंगे।

 

  • दही- दही का सेवन और इसका बाहरी प्रयोग दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अपने भोजन में एक कटोरी दही का सेवन अवश्य करें, इससे आपकी त्वचा सवस्थ रहेगी। इसके अलावा दही को बालो में लगाने से रूसी और डैंड्रफ आदि की समस्या दूर होती है है। इसे त्वचा पर लगाने से कुदरती नमी भी बनी रहती है।
  • अखरोट- अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स भरा होता है। इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। इसका प्रयोग कई  ब्यूटी प्रोडक्टस में भी किया जाता है। अखरोट को त्वचा के लिए एक कीमती चीज माना गया है। इसलिए स्वस्थ त्वचा और बेहतर स्किन के लिए अखरोट का इस्तेमाल जरूरी है।
  • संतरा- संतरे की तासीर वैसे तो खट्टी मीठी सी होती है। लेकिन इसके रोजाना प्रयोग से स्किन से संबंधित झुर्रियां, कील, मुंहासे आदि दूर होते हैं। संतरे को आप ऐसे ही खा सकते हैं या जूस बनाकर रोजाना पी भी सकते हैं।

  • आंवला- आंवला एक औषधिय गुणों से भरपूर फल है। इसका सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। आंवला से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। साथ ही कई प्रकार की बीमारियों से भी दूर जाया जा सकता है। आंवले को मुरब्बा या आचार, जैम के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसके सेवन से स्किन प्राब्लम्स दूर हो जाती है।
  • हरे पत्तेदार सब्जियां- हरे पत्तेदार सब्जियां आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हरे पत्तेदार सब्जियों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए ये आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल को दूर करते हैं। साथ ही ये चमकती त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें जिंक की भी भरपूर मात्रा उपलब्ध रहती है जो आपके शरीर से कील मुंहासों  को दूर करती है।

  • टमाटर- टमाटर आपके त्वचा को लचीलापन प्रदान करता है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा में लचीलापन बना रहता है और साथ ही अगर कभी शरीर में चोट मोच आ जाए तो उससे सुरक्षा प्रदान करता है।

Back to top button