स्वास्थ्य

मसूड़े से खून निकलने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं दादी नानी के ये रामबाण नुस्खे

हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी समस्या होती है, जोकि देखने में बहुत ही ज्यादा नार्मल होती है, लेकिन असल में ये छोटी छोटी समस्याएं भी बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। सुबह सुबह उठकर ब्रश करने की आदत तो हर किसी की होगी। जी हां, हर कोई सुबह उठकर अपने दांतो को चमकाने के लिए ब्रश तो जरूर करता है। ऐसे में कई बार ब्रश करते करते मसूड़ो से खून निकल जाता है, जिसको लेकर हम काफी परेशान हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

ब्रश करते दौरान अगर आपके मसूड़ो से खून निकल रहा है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपके मसूड़ो में सूजन है। जिसकी वजह से मसूड़ो में ब्रश लगने से खून आ जाता है। कभी कभार ये समस्या आम होती है, लेकिन अगर आपके मसूड़ो मेंं लगातार सूजन है, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आपकी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसे हालात में अगर आप दवाईयोंं से बचना चाहते हैं, तो हम आपके लिए दादी नानी के कुछ आसान से टिप्स लेकर आएं है, जिसकी मदद से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

1.लौंग का तेल

दांतो में दर्द या फिर मसूड़ो में सूजन के लिए लौंग का तेल इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल से यह समस्या दूर हो जाती है। जी हां, अगर ब्रश करते हुए आपके मसूड़ो से खून आने लगे तो रूई को लौंग के तेल में डुबाकर उस जगह लगाएं, ऐसा करने के बाद आपको कुछ मिनट के बाद गुनगुने पानी से मुंह धुलना है, इससे आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा आप चाहे तो तीन या चार लौंग भी दांतो के नीचे दबा सकते हैं।

2.सरसो का तेल

सरसोंं के तेल के तो फायदे बहुत ही ज्यादा है। जी हां, सरसो का तेल बहुत ज्यादा फायदा करता है। अगर आप मसूड़ो से खून निकलने पर परेशान है, तो आपको रात को सोने से पहले 1 चम्मच सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर दांत और मसूड़ो की मालिश करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जी हां, ऐसा आपको हफ्ते में तीन से चार बार करना चाहिए, कुछ ही दिनों में आपकी यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगा।

3.एलोवेरा

एलोवेरा के फायदे तो आपने बहुत ही ज्यादा सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके मसूड़ो को मजबूत बनाता है। ऐसे में आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। जी हां, एलोवेरा के पल्प मसूड़ो पर लगाने से मसूड़ो से मजबूत होते है। साथ ही आपका खून निकलने की भी समस्या खत्म हो जाएगा। जी हां, एलोवरा के पल्प को आपको तीन से चार बार जरूर लगाना चाहिए। (और पढ़ें – एलोवेरा के औषधीय गुण)

4.फिटकरी

जब भी मुंह से खून आये तो सबसे पहले फिटकरी पानी का कुल्ला करना चाहिए। फिटकरी में मौजूद गुण मसूड़ो को स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही खून को रोकने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आपको तीन से चार बार फिटकरी पानी का कुल्ला करना चाहिए, ताकि आपकी यह समस्या खत्म हो जाए।

5.नमक

नमक पानी का कुल्ला दिन में तीन से चार बार करना चाहिए, इससे दर्द कम होता है। साथ ही मसूड़े भी बहुत मजबूत बनते हैं। ऐसे मेंं हर किसी को ऐसा करना चाहिए।

Back to top button