विशेष

National Geographic वालों ने ढूँढ निकाला महाभारत के घटोत्कच का कंकाल, सच्चाई जान नहीं होगा यकीन

महाभारत में आज भी कुछ ऐसे पात्र हैं, जिनसे ज्यादातर लोग आज भी अंजान है। महाभारत में ऐसा ही एक पात्र है महाभारत के घटोत्कच। लेकिन, इसके अलावा ज्यादातर लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं कि घटोत्कच कौन था और उसने महाभारत में क्या भूमिका निभाई थी। इससे पहले की हम आपको महाभारत के घटोत्कच के बारे में बताये। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विशाल नर कंकाल की तस्वीरे शेयर करते हुए दावा कि जा रहा है कि नेशनल जियोग्राफिक ने महाभारत के घटोत्कच का कंकाल ढूँढ निकाला है। इससे पहले की हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर की सच्चाई बताये आपको बता दें कि घटोत्कच कौन था?

घटोत्कच पैदा होते ही काफी बड़ा हो गया था :

दरअसल, घटोत्कच भीम व राक्षसी हिडिंबा का पुत्र था और उसकी मृत्यु कर्ण के हाथों हुई थी। कहा जाता है कि घटोत्कच पैदा होते ही काफी बड़ा हो गया और तुरंत जवान भी हो गया था। सिर पर बाल न होने के काऱण ही भीम और हिंडिबा ने उसका नाम घटोत्कच रखा था। महाभारत के मुताबिक, श्रीकृष्ण के कहने पर जब घटोत्कच कर्ण से युद्ध करने गया तो दोनों के बीच भयानक युद्ध हुआ। लेकिन, घटोत्कच कर्ण के समान ही पराक्रमी योद्धा था। कई घंटों के युद्ध के बाद जब घटोत्कच कौरवो की सेना का संहार करने लगा तो कर्ण ने इंद्र की दी हुई शक्ति से घटोत्कच का वध कर दिया।

22 फुट का विशाल नरकंकाल मिला है  : घटोत्कच का कंकाल

ये तो हुई महाभारत के घटोत्कच की बात। लेकिन, महाभारत के घटोत्कच एक बार फिर से खबरों में आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के उत्तरी क्षेत्र में खुदाई के समय नेशनल ज्योग्राफिक ने 22 फुट का विशाल नरकंकाल खोजा है। इस विशाल नर कंकाल को साल 2007 में नेशनल जिओग्राफी की टीम ने खोजा था। इसके सामने आने के बाद कई लोगों ने इस बात को सच मान लिया कि यह वाकई में महाभारत के घटोत्कच का नर कंकाल है। इस बारे में 8 सितंबर 2007 को कुछ समाचार-पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई थी।

लेकिन, इस बात में कितनी सच्चाई है इसकि पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि, यह विशाल नर कंकाल किसी सामान्य मनुष्य का नहीं है। इसलिए इस बात को ज्यादा बल दिया जा रहा है कि यह महाभारत के घटोत्कच का कंकाल है। क्योंकि इसकी कद-काठी महाभारत के भीम पुत्र घटोत्कच से मिलती-जुलती है। हालांकि, कुछ लोग इसे अमेरिका में पाए जाने वाले बिगफुट मान रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में पाये जाने वाले बिगफुट की औसत लंबाई 8 फुट होती है।

इस बारे में दूसरा तर्क ये दिया जा रहा है कि इस तरह के विशालकाय मानव 5 लाख वर्ष पूर्व से 1 करोड़ 20 लाख वर्ष पूर्व के बीच में धरती पर रहा करते थे। लोग इस बात को भी कह रहे हैं कि हो सकता है कि नेशनल जियोग्राफिक के लोगों ने जो नर कंकाल ढूँढा हो वो उसी सदी का हो। हालांकि, कोई भी इस बात की पुष्टी नहीं कर सकता है कि यह घटोत्कच का कंकाल का ही है। कुछ लोग इस बात का भी दावा कर रहे हं कि यह तस्वीर न्यूयार्क शहर की है जहां पर खुदाई के दौरान यह कंकाल मिला था।

Back to top button