बॉलीवुड

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ एयरपोर्ट पर हुई बेहद शर्मनाक हरकत – वायरल हुआ ये वीडियो

मुम्बई – मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर स्वदेश वापस लौट आई हैं। गौरतलब है कि, भारत की किसी महिला ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। मानुषी छिल्लर की उम्र अभी महज़ 20 साल है और आगे वो देश के लिए काफी कुछ कर सकती हैं। Manushi chhillar welcome in India. आपको बता दें कि इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया था। लेकिन, मानुषी छिल्लर के साथ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हो गया जो वाकई में बेहद शर्मनाक है।

देश के लिए मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर स्वदेश लौंटी मानुषी छिल्लर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपका सिर शर्म से झुक जायेगा। आपको बता दें कि, मानुषी ने जब खिताब जिता तो उनके साथ मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल भी वहां मौजूद थे। दोनों साथ ही भारत वापस आये। लेकिन, मुंबई एयरपोर्ट पर मानुषी के साथ कुछ लोगों ने ऐसी हरकत कर दी जो वाकई में बेहद शर्मनाक है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मानुषी के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सुरक्षा कर्मियों के काबू से लोग बाहर हो गए और मिलने के लिए भगदड़ मचाने लगे।

 

देश का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं। मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने से पहले इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब भी जीता था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। मानुषी का जन्म 14 मई 1997 को रोहतक में हुआ है और अभी उनकी उम्र 20 साल हैं। खूबसूरती के साथ साथ मानुषी पढ़ाई में भी आगे हैं। मानुषी मेडिकल साइंस की छात्रा हैं। मानुषी डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी काम करती हैं।

हरियाणा की मॉडल और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया है। भारत की किसी महिला ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इस बार मिस वर्ल्ड 2017 का आयोजन सान्या शहर एरीना में हुआ था, जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आई हुई 108 सुंदरियां ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी भारत की मानुषी ने मार ली। 2016 में मिस वर्ल्ड की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।

देखिये ये वीडियो –

Back to top button