राशिफल

राशिफल 29 नवंबर 2017: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा ख़ास, बढ़ेगी आय, पढ़ें आज का राशिफल

29 नवंबर 2017, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 29 November 2017.

राशिफल 29 नवंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 29 November 2017 )-

29 November horoscope, 29 नवंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 29 November 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 29 November 2017, आज का राशिफल, 29 नवंबर रशिफल, राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। प्रतिस्पर्धियोंं पर आप विजयी बनेगें। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। यात्रा प्रवास से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है, लेकिन परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी। कैरियर के क्षेत्र में आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है लेकिन आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। नई योजना बनेगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। कुछ कार्यो को लेकर मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी गुस्से पर काबू रखिए। कारोबार मे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का जबरदस्त दबाव होगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है।

राशिफल 29 नवंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 29 November 2017 )-

29 November horoscope, 29 नवंबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 29 November 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 29 November 2017, आज का राशिफल, 29 नवंबर रशिफल, राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें। आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें। तनाव घटाने के लिए, किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए। कार्यस्थल पर जिस तरह कोई अपना काम आप पर लाद रहा है, उससे उसकी समस्या, आपकी परेशानी बन सकती है। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारिक लाभ संभव है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। नकारात्मकता आपकी मानसिक दशा खराब करे, इससे पहले उससे छुटकारा पाने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। हालांकि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दिन होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य स्थिल रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें अपनों का साथ आपका मनोबल और अधिक बढ़ाएगा | आज पूंजी निवेश के लिए दिन अच्छा है परंतु आज किसी को उधार ना दें। आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button