Bollywood

बच्चन परिवार की बहू बनते-बनते रह गईं, अब 43वें साल में करेंगी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी

अजय देवगन से लेकर अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर, फिर एक नाकाम शादी और अब 43 की उम्र में नए जीवन की शुरूआत.. जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री करिश्मा कपूर की। दरअसल 43 साल की एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में छाई हैं..  कहा जा रहा है करिश्‍मा दोबारा शादी करने जा रही हैं और जिससे वह शादी कर रहीं, वो कोई और नहीं बल्क उनका ह्यूमर ब्‍वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल है। करिश्मा और संदीप कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे। करिश्मा का जहां साल 2016 में अपने पति संजय कपूर से तलाक हुआ है वहीं संदीप ने भी हाल ही में तलाक लिया है और अब दोनो एक साथ नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं।

बीवी से तलाक ले करिश्मा के साथ घर बसाएंगे रहे हैं संदीप

बॉलीवुड गलियारे में इस वक्त करिश्मा की दूसरी शादी के चर्चे हो रहे हैं। खबर ये है कि करिश्‍मा संग शादी के लिए संदीप ने अपनी पत्‍नी अश्रिता से तलाक लेने के लिए 7 साल की कानूनी लड़ाई लड़ी। खबरों की मानें तो करिश्‍मा और संदीप के रिलेशन में उनकी पत्‍नी अश्रिता रोड़ा बनी थी। संदीप ने 2010 में ही तलाक की अर्जी दे दी थी। सात साल बाद अब जाकर उन्‍हें तलाक मिला। संदीप के 12 और 9 साल की दो बेटियां हैं। संदीप को तलाक लेने के बाद दोनों बेटियों को 3-3 करोड़ और पत्‍नी को 2 करोड़ हर्जाने के रूप में देना होगा।

अभिषेक बच्चन से प्यार और सगाई

करिश्‍मा का निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। 1994 में करिश्मा कपूर के फिल्मी सफर के दौरान उनका अफेयर अजय देवगन और अक्षय कुमार से होने की खबरें सुर्खियों में हुआ करती थीं.. लेकिन इस बारे में करिश्मा ने कभी भी मीडिया में खुलकर नहीं कहा। इसके बाद जब वो अपने करियर के शिखर पर थीं तो अभिषेक बच्चन  के साथ उनका अफेयर हुआ। दरअसल करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे को बचपन से जानते थे… इसके बाद अभिषेक की बहन श्वेता की शादी में दोनो करीब आए थे। इसके इलावा अभिषेक की पहली फिल्म में करिश्मा की छोटी बहन करीना हीरोइन भी थीं… तब करीना अभिषेक को जिजू कह कर बुलाती थीं. जिसके चलते अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान भी कर दिया. गौरतलब है, कि पूरी दुनिया के सामने इस रिश्ते का खुलासा हुआ, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि इन दो प्रेमियों के प्यार को किसी की नजर लग गई।

इस वजह से टूट गया था अभिषेक संग रिश्ता

अभिषेक और करिश्मा के सगाई टूटने की पीछे वजह थीं  करिश्मा की मां बबीता ..दरअसल बबीता को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे. इसके इलावा उस दौर में अभिषेक की कई फिल्में फ्लॉप भी हो रही थी और दूसरी तरफ करिश्मा तब सुपरहिट हीरोइन हुआ करती थीं. ऐसे में बबीता को इस बात का डर था, कि कहीं अभिषेक कामयाब नहीं हुए, तो क्या होगा और फिर आखिरकार करिश्मा भी मां के आगे झुक गईं और उन्होंने खुद सगाई तोड़ने का फैसला लिया।

2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई तो हुई, लेकिन 4 महीने बाद ही फरवरी 2003 में इनकी सगाई टूट गई। सगाई टूटने से 7 माह बाद ही इन्होंने दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की और कुछ समय दिल्ली में ही गुजारा।

बेटी के जन्म के बाद ही पति से होने लगा था विवाद

लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा का पति संजय कपूर से अनबन रहने लगा.. 2005 में बेटी समायरा के जन्म के बाद दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव की खबरे आया करती थीं जिसको लेकर यह कहा जाता था कि दोनों का जल्द ही तलाक होने वाला है। इसकी वजह करिश्मा के पति संजय के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को बताया जा रहा था तो वहीं इस पर करिश्मा का कहना था कि वह अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं और यह सभी खबरें महज अफवाह हैं।

फिर 2010 में बेटे कियान राज कपूर के जन्म के समय भी करिश्मा और संजय के बीच आपसी झगड़े की खबरें अक्सर अखबारों की सुर्खियों में रहे। साल 2013 में करिश्मा ने मुंबई की फैमली कोर्ट में तलाक का केस भी दर्ज कराया… लेकिन तब जज ने इस पर कहा कि आपके इस तलाक से बच्चों पर गलत असर पड़ेगा, इसलिए आपसी सहमति से आप लोग घर के झगड़े सुलझा लीजिए. इस बीच दोनों के एक साथ होने की खबरे भी आईं लेकिन बात न बनी। इसके बाद करीना कपूर के पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के समझाने पर संजय करिश्मा को तलाक देने के लिए तैयार हो गए। 2016 में घरेलू हिंसा के मामले पर करिश्मा ने पति संजय से तलाक लिया और अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में माता-पिता के साथ रह रही हैं। संजय से तलाक के बाद करिश्‍मा ने संदीप का साथ पकड़ा.. संदीप मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

 

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88