बॉलीवुड

लाल बिंदी, क्यूट डिंपल.. बॉलीवुड की फेमस हस्ती है ये लड़की, 6 साल की उम्र से दिखा रही हुनर, पहचाना?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है। इसमें आपको किसी सेलिब्रिटी की पुरानी तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उसे पहचानने के लिए कहा जाता है। आज हम भी आपको एक ऐसी ही तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। नीचे दी गई इस तस्वीर में आपको एक लड़की बिंदी, लाल साड़ी और क्यूट सी स्माइल के साथ देख रही होगी। यह लड़की बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका है। इसकी आवाज में है एक अलग ही कशिश है। क्या आपने इसे पहचाना?

6 साल की उम्र से शुरू कर दी गायिकी

क्यूट से डिम्पल वाली ये लड़की और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) है। भगवान ने इन्हें बेहद खूबसूरत आवाज से नवाजा है। इनका जन्म 20 मार्च 1966 को हुआ था। इनके पिता का नाम धर्मेंद्र शंकर तो माता का शुभा है। मां खुद एक अच्छी गायिका थी। उन्होंने बेटी अलका को भी बचपन से संगीत की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया था। इसका नतीजा ये हुआ कि अलका महज 6 साल की उम्र में आकाशवाणी के लिए गाने लगी थी।

मां शुभा अपनी बेटी को सिंगर बनाना चाहती थी। वह ये बात अच्छे से जानती थी कि अलका में कुछ तो बात है। वह बड़ी हुनरमंद है। लाइफ में कुछ बड़ा कर सकती है। इसलिए अलका जब 10 की हुई तो वह बेटी को लेकर सुनहरे भविष्य की तलाश में मुंबई आ गई। यहां अलका बतौर चाइल्ड सिंगर गाने लगी। मां उसे रोज रियाज करवाकर और भी बेहतर बनाती चली गई।

राज कपूर ने पहचानी प्रतिभा

himesh reshammiya and alka yagnik 2

एक बार मां ने बेटी को कोलकाता के एक डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से राज कपूर से मिलवाया। जब राज कपूर ने अलका की सुरीली आवाज सुनी तो वह बड़े इंप्रेस हुए। उन्होंने फौरन अलका को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पास जाने को कहा। इस तरह राज कपूर के जरिए अलका के सिंगिंग करियर को एक नई दिशा मिल गई। उधर जब लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अलका की आवाज सुनी तो उन्हें बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट अपनी टीम में शामिल कर लिया।

बस फिर क्या था अलका ने भी बहुत मेहनत की और सिंगिंग दुनिया में अपनी सुंदर आवाज से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ‘टिप​ टिप बरसा पानी’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘लड़की बड़ी अंजानी है’, ‘बाजीगर ओ बाजीगर’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘ऐसी दीवानगी’ जैसे कई हिट गाने गाए। लोग उनकी आवाज सुनकर उनके फैन बन गए। जल्द अलका की गिनती बॉलीवुड की टॉप फीमेल सिंगर्स में होने लगी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया।

पति से हुआ मनमुटाव

अलका याग्निक की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 1989 में नीरज कपूर संग शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी साएशा कपूर हुई। शादी के कुछ सालों बाद पति और पत्नी में मनमुटाव हो गया। ऐसे में दोनों अलग रहने लगे। दोनों 27 साल से अलग रह रहे हैं। लेकिन अब इनके रिश्ते थोड़े सुधर गए हैं।

Back to top button