समाचार

आशिक हूं मैं, कातिल भी.. जयमाला में दूल्हे ने मारा शाहरुख खान का डायलॉग, दुल्हन ने करवा दी जेल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दूल्हे को शाहरुख खान बनना महंगा पड़ गया। दुल्हन को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने दूल्हे राजा को सलाखों के पीछे भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी में स्टेज पर चढ़कर शाहरुख खान के डायलॉग मार रहा था। इसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई कि शादी का माहौल बिगड़ गया और जमकर दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। तो चलिए इस अजब गजब मामले को विस्तार से जानते हैं।

शाहरुख खान के डायलॉग मारना दूल्हे को पड़ा महंगा

दरअसल 12 मार्च, रविवार की शाम उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आजमगढ जनपद से कोपागंज के दोस्तपूरा मोहल्ले में एक शादी थी। दुल्हन बहादुर सोनकर की बेटी थी। तय समय पर बारात आ गई थी। ऐसे में लड़की पक्ष ने सभी बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। सबकुछ सही चल रहा था। लेकिन रात करीब दस बजे जयमाला में गड़बड़ हो गई। यहाँ स्टेज पर जैसे ही दुल्हन चढ़ी तो दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा।

दूल्हा लोगों का मनोरंजन करने के ल‍िए स्‍टेज पर शाहरुख खान एक्‍ट‍िंग करने लगा। उसने दुल्हन को देख शाहरुख खान के डायलॉग बोले। कहा ” मरते दम तक लेकर जाउंगा दुल्हन, मांग में सिंदूर भी डालूंगा। आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में राज करने वाला भी हूं, मैं वादों से मैं मुखरता नहीं मरने से डरता नहीं।” दूल्हे की ये हरकत देख मेहमान उसे दिमागी रूप से कमजोर बताने लगे। उधर दुल्हन का भी अब शादी का मन नहीं रहा।

पुलिस ने दूल्हे को जेल में डाला

जल्द ये बात और बिगड़ती चली गई। बाराती और घराती इस मामले को लेकर आमने सामने आ गए। इस बीच दूल्हा और ताव में आ गया। वह जयमाल स्टेज पर चढ़ सबको धमकाने लगा। इस पर लड़की पक्ष ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। लेकिन जमाई राजा पुलिस कान नाम सुनकर भी नहीं डरे। बोले “पुलिस बुलाओ या थाना कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।” फिर किसी ने सच में पुलिस बुला ली।


पुलिस जब मौके पर आ तो उसने दूल्हे को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह उनके सामने भी अजीब हरकतें करने लगा। अकड़ में डायलॉगबाजी झाड़ने लगा। उसने पुलिस के सामने लड़की पक्ष को अपशब्द कहे। उन्हें धमकाया भी। बस फिर क्या था पुलिस ने वही किया जो उन्हें काफी पहले ही कर लेना था। वह दूल्हे को पकड़ थाने ले गई। दूल्हे के साथ उसका भाई और लड़की के दोनों भाइयों को भी हंगामा करने के लिए थाना ले जाया गया।

Back to top button