दिलचस्प

Funny विदाई: किसी ने पकड़ी टांगें किसी ने हाथ, दुल्हन को गेहूं के बोरे जैसा उठाकर कार में पटका

शादी लाइफ का सबसे अहम पड़ाव होता है। खासकर लड़की के लिए शादी का फैसला सबसे बड़ा होता है। इसकी वजह यह है कि शादी के बाद उसे अपना घर छोड़कर हमेशा के लिए ससुराल जाना पड़ता है। अपना मायका छोड़ना लड़की के लिए इतना आसान भी नहीं रहता है। जिस घर में उसका पूरा बचपन बीता वहां से उसे एक ही पल में पराया कर अनजान लोगों के घर भेज दिया जाता है। ऐसे में कई लड़कियां विदाई के समय ससुराल जाने से डर जाती है।

पहले नहीं देखी होगी ऐसी विदाई

जब भी किसी दुल्हन की विदाई होती है वहां का नजारा बड़ा भावुक कर देने वाला होता है। दुल्हन और उसके रिश्तेदारों के बीच जमकर रोना-धोना होता है। इसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी विदाई दिखाने जा रहे हैं इसे देखकर आपको रोना नहीं बल्कि हंसी आएगी। आपने अपने जीवन में दुल्हन की ऐसी अनोखी विदाई पहले शायद ही कभी देखी होगी। इसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन की विदाई का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को शादी के बाद घर से विदा करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन दुल्हन है कि उसका जाने का एक परसेंट भी मन नहीं होता है। उसके पैर आगे ही नहीं बढ़ते हैं। वह अपना मायका छोड़कर नहीं जाना चाहती है। ऐसे में उसके रिश्तेदार उसे जबरन टांगकर दूल्हे की कार तक ले जाते हैं। वह दुल्हन को कार में ऐसे रखते हैं मानो वह कोई गेहूं का बोरा हो।

दुल्हन को उठाकर जबरन कार में डाला

इस दौरान दुल्हन पूरी कोशिश करती है कि वह कार में नहीं बैठे। लेकिन उसके रिश्तेदार भी कहां मानते हैं। वह दुल्हन को हाथ पैर और दोनों टांगों से उठाकर लटकाते हुए कार तक ले जाते हैं। दुल्हन की इस अनोखी विदाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर @love_ly1478 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब ठहाके मार–मार कर हंस रहे हैं। हालांकि कुछ दुल्हन के प्रति सहानुभूति भी दिखा रहे हैं। अब आप खुद ही दुल्हन का यह वीडियो देख लीजिए और बताइए इसे देखकर आपको हंसना आया या रोना।

यहां देखें दुल्हन की विदाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lovely Mahanty (@love_ly1478)


वीडियो देखकर बहुत से लोगों ने कहा कि यदि दुल्हन की शादी करने की इच्छा नहीं थी तो उसके साथ यूं जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि दुल्हन को पूरी इज्जत के साथ और प्यार से विदा करना चाहिए। आपने तो उसे कार में से पटक दिया जैसे वह कोई गेहूं का बोरा हो। वैसे इस वीडियो को देखकर आपके मन में कैसे विचार आए हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button