दिलचस्प

दीदी की हो गई शादी, उन्हें कनोकान खबर भी नहीं हुई, बोली– कौन है दूल्हा, बता दो भाई.. Video

शादी करना हर लड़की का सपना होता है। वह इस दिन का इंतजार बरसों से करती है। उसके दिमाग में अपने सपनों के राजकुमार को लेकर एक अलग छवि बनी होती है। वह चाहती है कि उसकी पसंद का दूल्हा ही उसकी सूनी मांग भरे। आमतौर पर जब भी कोई शादी होती है तो लड़की को दूल्हे की पूरी जानकारी होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसकी शादी हो गई और उसे पता भी नहीं चला। यहां तक कि वह यह भी नहीं जानती कि उसका दूल्हा कौन है।

दीदी की शादी हो गई, उन्हें पता भी न चला

बीते दिनों हर किसी ने होली और रंग पंचमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इनमें से कुछ लोगों ने तो बहुत ही जमकर होली खेली। इसमें एक दूसरे पर गहरा रंग भी लगाया। कुछ लोग तो अभी भी इस रंग को शरीर से छुड़ाने में लगे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दीदी अपनी शादी का दुखड़ा बड़े ही मजेदार अंदाज में बताती नजर आ रही है। उसने बताया कि कैसे होली खेलते समय उसकी शादी हो गई और उसे पता भी नहीं चला।

दरअसल होली खेलते हुए कोई लड़की को ऐसा रंग लगाकर चला गया जो उसकी स्किन पर अभी भी मौजूद है। खासकर उसके सिर की मांग में अभी भी लाल रंग भरा हुआ है। इस बात को लेकर लड़की बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहती है कि कोई होली पर मेरी मांग भर गया और मुझे पता भी नहीं चला। इस पर लोग लड़की की बातें सुनकर कहते हैं कि यह तो दीदी के साथ बड़ा स्कैम हो गया। अब दीदी का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।

दूल्हा कौन है दीदी को अब तक नहीं खबर

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की होली के रंग वाली अपनी मांग कैमरे में दिखाती है। वह बड़े ही मजेदार अंदाज में बोलती है – होली के नाम पर कोई परमानेंट मांग भर गया भाई। तीन दिन से रगड़ रही हूं, लेकिन निकल ही नहीं रहा। इतना गाढ़ा प्यार कर गए। हमारी शादी हो गई, हमें पता ही नहीं चला।  हम 21 साल से सिंगल है, लेकिन चुपके से मांग भर गए। ये तो गलत है। कम से कम ये तो बता दो कि ऐसा करने वाला त्रिपाठी, यादव…कौन है?  अगर कोई पूछेगा तो बताओ हम किसका नाम लेंगे। अच्छा लगता है। बताओ।

यहां देखें वीडियो


लड़की का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के अकाउंट पर ने साझा किया है। लोग इस वीडियो को बड़ा पसंद कर रहे हैं। इस पर उनकी मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर बोला “यार ये कितनी ऑसम है।” दूसरे ने बोला “अरे दीदी आप तो पहले से दो बच्चों की मां लग री हो।” तीसरे ने कहा “दीदी आप स्टैंड अप कॉमेडी ट्राय करो।”

Back to top button