बॉलीवुड

देश का पहला मिस्टर इंडिया था ये अभिनेता, एक हादसे ने बदल दी ज़िन्दगी फिर खुद को कहने लगा ‘गे’

ग्लैमर की दुनिया हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही है। हर वर्ष ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने के लिए काफी मेहनत करते हैं परंतु यहां पर सभी को अपना मुकाम हासिल हो जाए ऐसा संभव नहीं हो सकता। हिंदी सिनेमा को 70-80 के दशक में कई बड़े स्टार मिले थे, इन्हीं में से दीपक पराशर भी एक थे, जो देश के पहले “मिस्टर इंडिया” बने थे। दीपक पराशर जितने टैलेंटेड थे, उन्हें वह मुकाम नहीं मिल पाया।

ऐसा कहते हैं ना कि नसीब का लिखा बदलना बहुत मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही पहले “मिस्टर इंडिया” बने अभिनेता दीपक पाराशर के साथ हुआ। एक हादसे ने उनके पूरे जीवन को पलट कर रख दिया। पत्नी अपनी 5 महीने की बेटी को लेकर छोड़ कर चली गई। इतना ही नहीं बल्कि पूरा फिल्मी कैरियर भी बर्बाद हो गया था। बहुत कम लोगों को ही यह पता होगा कि दीपक पराशर ने खुद खुलेआम खुद को एक समलैंगिक कहा था। शायद ही आप देश के पहले “मिस्टर इंडिया” दीपक पाराशर की कहानी जानते होंगे।

“मिस्टर इंडिया” बनने की दिलचस्प कहानी

80 के दशक के जाने-माने अभिनेता में से एक दीपक पराशर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। दीपक पराशर की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। दीपक पराशर का जन्म 2 अप्रैल 1952 में पुणे में हुआ था। उनके पिताजी आर्मी में थे और मां हाउसवाइफ थी। जब दिल्ली में दीपक पराशर के पिता जी का ट्रांसफर हुआ तो वह वह यहां आए, तब उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करके कॉलेज में दाखिला लिया था।

सेंट स्टीफन कॉलेज में उन्होंने दाखिला लिया और इस दौरान होटल मैनेजमेंट का भी कोर्स किया। एक दिन दीपक पराशर अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने के लिए पहुंचे थे, तो देखा लड़के लड़कियों की लाइन लगी है। फिर पता चला कि मिस्टर इंडिया और मिस इंडिया बनने के लिए यहां फॉर्म भरा जा रहा है। दोस्तों के कहने पर दीपक पराशर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फॉर्म भर दिया।

उन्होंने रैंप वॉक से लेकर सवाल-जवाब तक के सारे राउंड पास कर लिए। फिर वह अगले राउंड के लिए मुंबई पहुंचे, जहां देशभर के इस ताज के लिए पहुंचे थे। दीपक पाराशर साल 1976 में पहले “मिस्टर इंडिया” बने। जीनत अमान और देव आनंद ने उन्हें ताज से नवाजा था। इस खिताब को जीतने के बाद दीपक पराशर देश भर में मशहूर हो गए। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें मॉडलिंग में भी रोल ऑफर्स होने लगे। उस दौर में वह कई ब्रांड्स का फेस बन गए थे। अब दीपक फिल्मों में काम करना चाहते थे।

इन फिल्मों में किया काम

दीपक पराशर को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। आखिरकार 1980 में बीआर चोपड़ा ने उन्हें “इंसाफ का तराज़ू” फिल्म के लिए साइन कर लिया। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान नजर आई थीं। इसके बाद “आप तो ऐसे न थे” में उन्हें देखा गया था। इस फिल्म का गाना “तू इस तरह से” काफी हिट हुआ था और मेकर्स भी उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे। दीपक पराशर ने प्यार की मंजिल, श्रद्धांजलि, अरमान, अपना बना लो, इंसान बना शैतान, पुरानी हवेली जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

दीपक पराशर ने की थी फैन से शादी

दीपक पराशर ने अपने फैन से ही शादी की थी, जिसका नाम सरिता था। शादी के बाद एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने राधिका रखा। जब उनकी बेटी 5 महीने की थी तो एक फिल्म इवेंट के लिए उन्हें दुबई बुलाया गया था, जहां पर उनको सम्मानित किया जाने वाला था। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह दुबई पहुंचकर एक बोट राइड पर निकले थे लेकिन वोट दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें दीपक पराशर के साथ मौजूद 2 लोगों की मृत्यु हो गई थी और वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। बहुत कोशिशों के बाद उनकी जान बच गई और कई दिनों के बाद वह भारत लौट आए।

लेकिन इस हादसे की वजह से दीपक की पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई। वह अब व्हीलचेयर पर चलने पर मजबूर हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे के बाद उनकी पत्नी भी अपनी बेटी को लेकर उनको छोड़ गई। सिर्फ माता-पिता थे जो इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े थे। 3 साल का वक्त इस हादसे से उबरने में लगा। लेकिन इतने सालों के बाद बॉलीवुड उन्हें भुला चुका था। दीपक को काम पाने के लिए मेकर्स के चक्कर काटने पड़ गए। कोई भी अच्छी फिल्म ना मिलने की वजह से उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा।

खुलेआम कहा था- हां मैं गे हूं

आपको बता दें कि दीपक पराशर ने साल 1993 में “आंधियां” नाम के सीरियल से टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जी हॉरर शो चंद्रकांता, स्वाभिमान, कानून, रिश्ते, डॉलर बहु, कहीं तो होगा, बिग बॉस 1, चंद्रमुखी और नीम नीम शहद शहद जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आए। वहीं बिग बॉस में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह एक गे हैं। उनका यह बयान काफी चौंकाने वाला था और फिल्मी गलियारों में इसकी खूब चर्चा भी हुई थी।

Back to top button