बॉलीवुड

कभी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थी दोस्त संग खड़ी यह बच्ची, अब राजनीति में मचा रही है धमाल

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स की पुरानी और बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती है। कई फैंस सेलब्स को पहचान लेते है तो वहीं कई फैंस उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। इसी बीच एक सेलेब की पुरानी तस्वीर सामने आई है। हम आपके लिए एक कलाकार की पुरानी तस्वीर लाए है जो कि सोशल मीडिया पर फिलाल सुर्ख़ियों में है।

नीचे नजर आ रही वायरल तस्वीर में आपको दो लड़कियां देखने को मिल रही होगी। इनमें से एक हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री हैं। उसने बीते दौर में बड़े पर्दे पर खूब नामा कमाया है और आज वो राजनीति की दुनिया में सक्रिय है। बता दें कि यह तस्वीर खुद उस अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की है।

jaya prada

यह तस्वीर 80 के दशक की एक मशहूर अदाकारा की हैं। अगर आप इन दो लड़कियों में से नहीं पहचान पाए है कि इनमें कौन सी लड़की अभिनेत्री है तो हम आपको इस सवाल का जवाब दे देते है। इनमें से एक लड़की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री जया प्रदा हैं। जया ने खुद हाल ही में अपनी यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की है।

जया प्रदा ने अपनी यह तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की है। इसमें वे अपनी स्कूल की एक दोस्त संग नजर आ रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए जया ने कैप्शन में लिखा है कि, ”दोस्त के साथ स्कूल के दिन”। इंस्टा पर जया की यह दशकों पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

jaya prada

जया प्रदा की इस तस्वीर पर फै स्ने खूब प्यार लुटाया है। फैंस ने खूब कमेंट्स भी किए है। एक यूजर ने लिखा है कि, ”सुहानी यादें”। एक यूजर ने लिखा कि, ”तुम बहुत सुंदर हो”। एक ने कमेंट किया कि, ”आपके सौंदर्य के प्रतिरूप फिल्मी दुनिया मे कोई ना था, ना कोई है…लव यू मैम”। एक ने लिखा कि, ”सुंदर प्रतिक्रिया। मैम, भगवान आपको हमेशा खुश रखे”। जबकि कई फैंस ने हार्ट इमोजी भी कमेंट किए है।

जया प्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 को आंध्र प्रदेश के राजमाहेंदरी में हुआ था। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज 14 साल की छोटी सी उम्र में दक्षिण भारतीय सिनेमा से की थी। वहां पर वे सफल रही थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा का रख कियाथा। बॉलीवुड में भी उन्होंने अपना सिक्का खूब चलाया।

जया 80 के दशक की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकाराओं में स्थान रखती हैं। उन्होंने अपने सफल फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी शानदार फिल्मों में ‘सरगम’, ‘मां’, ‘घर घर की कहानी’, ‘तूफान’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘संजोग’, ‘मुद्दत’, ‘सिंदूर’, ‘जबरदस्त’, ‘जख्मी’, ‘गंगा तेरे देश में’, ‘कामचोर’, ‘आवाज’, ‘पाताल भैरवी’, ‘सपनों का मंदिर’ आदि शामिल है।

BJP की है लोकप्रिय नेत्री

जया सालों से राजनीति में सक्रिय है। पहले वे समाजवादी पार्टी में थी लेकिन उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। जया उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रह चुकी हैं।

Back to top button