दिलचस्प

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.. जवान लड़की को नाचता देख बीच में घुसे चाचा, देखें फिर क्या हुआ

कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनके बजते ही हमारे पैर थिरकने लगते हैं। हम फिर उस पर डांस किए बिना नहीं रह पाते हैं। इसलिए जब भी शादी या पार्टी में ऐसे गाने बजते हैं तो हम बिना सोचे समझे बस डांस करने मैदान में कूद पड़ते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी अनजान शख्स के साथ सड़क पर यूं ही नाच लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन चाचा को ही देख लीजिए।

जब सड़क पर लड़की के मजे लेने लगे चाचा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हसीन लड़की और एक अतरंगी चाचा का डांस बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सड़क पर रील्स बनाने के लिए डांस कर रही है। वह सुष्मिता सेन के दिलबर गाने पर डांस मूव्स दिखाती है। लड़की कैमरे के सामने देखकर अपनी धून में मस्त डांस कर रही है।

लेकिन तभी उसके पीछे एक चाचा आकर नाचने लगते हैं। वह लड़की का डांस कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह इतना बुरा नाचते हैं कि उन्हें देख हंसी नहीं रुकती है। लड़की को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि उसके पीछे कोई उसके डांस का मजाक उड़ा रहा है। यह चीज इस वीडियो को और भी मजेदार बना देती है।

नजारा देख लोग बोले- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

ट्विटर पर यह वीडियो @Chilled_Yogi नाम के अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा ‘अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है’। यह वीडियो ट्विटर पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। इसे देख लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘लगता है चाचा को नई चाची मिल गई।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘यह तो वही बात हो गई बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना।’

एक शख्स लिखता है ‘इस तरह सड़क पर नाचना सेफ नहीं है। युवा लोग आजकल रील्स के चक्कर में ऐसे वीडियो बहुत बना रहे हैं। इसे रोकना चाहिए।’ एक अन्य बंदा कहने लगा ‘ये लड़की सोशल मीडिया पर वायरल अपने डांस की वजह से नहीं बल्कि इन चाचा के कारण हुई है। अब उसे इसी के साथ और भी रील्स बनाना चाहिए।’

यहां देखें लड़की के मजे लेते चाचा का डांस वीडियो

यहां देखें ऐसा ही एक और नजारा

इस वीडियो में भी आप एक लड़की को मार्केट में बड़े जोश से डांस करता देख रहे हैं। उसके इस तरह नाचने से आसपास से गुजरने वाले लोग डर जाते हैं। ये नजारा भी देखने में बड़ा फनी है।

Back to top button