बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में टाइट ड्रेस पहन अवॉर्ड शो चली गई आलिया भट्ट, लोग बोले- ग्लैमर जरूरी या बेबी?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार रहा है। इस वर्ष अप्रैल में उनकी रणबीर कपूर से शादी हुई। फिर दोनों की साथ में 9 सितंबर को फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। इसके अलावा आलिया इस साल बच्चे की मां भी बनने वाली हैं। डॉक्टर ने उन्हें नवंबर की डिलीवरी दी है।

alia bhatt

प्रेग्नेंट आलिया ने अवॉर्ड शो में पहना टाइट गाउन

प्रेग्नेंट आलिया अपनी गर्भावस्था को खूब इन्जॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में उनके चेहरे का ग्लो और वजन दोनों बढ़ गया है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी और बेबी बंप से जुड़े फोटो वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में आलिया को सिंगापुर में ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’ (Time 100 Impact Award) से सम्मानित किया गया। इस दौरान आलिया ने एक गोल्डन कलर का गाउन पहन लिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा।

दरअसल आलिया का यह गाउन बहुत ही टाइट दिख रहा है। इसमें उनका बेबी बंप साफ और बड़ा नजर आ रहा है। सामान्यतः प्रेग्नेंसी में महिलाओं को टाइट कपड़े ना पहनने की सलाह दी जाती है। बेबी की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें ढीले ढाले कपड़े पहनने को कहा जाता है। लेकिन आलिया ने अवॉर्ड शो के चक्कर में बेहद टाइट गाउन पहन लिया। इस बात को लेकर फैंस ने उन्हें खरी खोटी सुना दी।

लोग बोले- ग्लैमर ज्यादा जरूरी या बेबी?

एक यूजर ने कहा ‘तुम प्रेग्नेंट हो आलिया। इतनी टाइट ड्रेस कैसे पहन सकती हो? अपने बेबी के बारे में तो सोचो?’ दूसरा यूजर कमेंट करता है ‘इन हीरोइनों को बस शो ऑफ करने की पड़ी होती है। बेबी का ध्यान रखो, ग्लैमर दिखाना 9 महीने छोड़ दो।’ इसके अलावा एक यूरज ने आलिया के ओपन नेक को निशान बनाया।

दरअसल आलिया का यह गाउन सामने से दीप नेक वाला था। यहां आलिया ने ब्रा नहीं पहनी थी जिससे उनके स्तनों का उभार साफ नजर आ रहा था। इस पर एक यूजर बोला ‘मां बन रही हो। अब तो खुद को ढकना सिख लो। अपनी मर्यादा में रहो।’ हालांकि कुछ लोगों ने आलिया के लुक की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने के बावजूद आलिया बड़ी क्यूट और सुंदर लग रही है।

अवॉर्ड स्पीच के दौरान बेबी ने मारी लात

अवार्ड के दौरान एक और दिलचस्प बात हुई। आलिया जब अपना अवार्ड जीतने के लिए स्पीच दे रही थी तब उनका बेबी उन्हें लगातार लात मारे जा रहा था। इस बात का जिक्र एक्ट्रेस ने खुद भाषण के बाद अपनी स्पीच में किया। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुछ यूजर ने ये भी कहा कि इतना टाइट गाउन पहना तो बेबी ठीक महसूस नहीं कर रहा होगा। इसलिए किक मार रहा होगा।


लाम की बात करें तो आलिया की ब्रह्मास्त्र अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाए हुए है। फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है। वहीं आलिया जल्द ही रणवीर सिंह संग करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दिखाई देंगी।

Back to top button