राशिफल

Rashifal 24 September: शुक्र ग्रह कन्या राशि में करेंगे गोचर, 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा प्रभाव

सुख और एश्वर्य वाले शुक्र ग्रह आज राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आज 24 सितंबर को शुक्र ग्रह सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में जाएंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव और भी कई राशियों पर होने वाला है। हम आपको शनिवार 24 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 September 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। घर-परिवार की खुशियाँ बनाना बहुत अहम है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें। अलग-अलग कारणों से यात्रा होगी। पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दूसरों के भरोसे काम करने से खुद का नुकसान हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कामकाज में बढ़त होगी, साथ ही आपको रुके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। महिलाओं की सेहत में भी गिरावट हाेने के योग बन रहे हैं। आपके काम आसानी से पूरे होंगे। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आप अपना कोई काम भी पूरा कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए शुभ बीतेगा, फिर भी आपको थोडा सचेत रहने की आवश्यकता है, आवेश में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कामकाज बढ़ाने की योजना बनेगी। मन के कुछ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य संकेत दे रहा है। लेकिन दिन के समाप्त होते-होते कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। बिजनेस के कामों में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया है और जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं वो भी अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे। पैसा कमाने के लिये आप अलग-अलग तरीके अपना सकते हैं। आपकी ये कोशिशें कामयाब भी होंगी। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले लड़ाई झगड़े से दूर रहे। खासतौर पर पारिवारिक क्लेश आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। भाग्य की प्रबलता और अपनी मेहनत से काम में सफल होंगे। भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन मन में उत्साह रहेगा। आप अपने परिवार को समय दें हालाँकि इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर नही रखने से नुकसान हो सकता है। बड़े भाई से सामंजस्य बैठाकर चलें, अन्य पारिवारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जो भी बोले सोच समझ के बोले क्योंकि शायद किसी को आपकी बातो का बुरा लग सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। लम्बे वक्त से कामकाज का दबाव आपके दांपत्य जीवन के लिए मुश्किल खड़ा कर रहा है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। आपका मन काम में नहीं लग सकेगा। आप खुद के साथ जबरदस्ती भी कर सकते हैं। आपके स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव आपकी काई परेशानियां दूर कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और लाभ मिल सकता है। बिजनेस में पार्टनर के साथ अच्छा ताल-मेल बना कर रखना चाहिए, इससे लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से शुगर की समस्या हो सकती है। नशे का सेवन करने वालों को गंभीर रोगों से जूझना पड़ सकता है। अपनी सकारात्मक सोच से बिगड़े हुए काम भी संवार लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। पैसों की चुनौतीपूर्ण स्थिति से आप निपट लेंगे। घर में छोटों के आचरण को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करना होगा। अगर आप विदेश जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बड़ी बाधा दूर होगी। नई योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसकी आपकी तरक्की में अहम भूमिका होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपनी बातचीत में मौलिकता रखें। व्यवसाय में उन्नति होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। सेहत के मामले में दिन और औसत रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोशिश करें कि किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो वर्तमान में भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर शारीरिक थकान और पेट दर्द को लेकर सचेत रहना होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के सहयोग से पुराना कर्ज उतर जाएगा।

आपने Rashifal 24 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button