बॉलीवुड

Video: रणबीर कपूर के सामने हादसे का शिकार हुए फैंस, मदद को दौड़े एक्टर, लोग बोले- सब दिखावा है..

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ (Brahmastra Part One: Shiva) इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म कर दिया। वह ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बीते 15 दिनों के अंदर 233 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन इससे ज्यादा है। बात दें कि फिल्म 410 करोड़ के बजट में बनी है। इसलिए इसे हिट होने के लिए अभी और बिजनेस करना होगा।

रणबीर संग सेल्फी के चक्कर में हुआ हादसा

इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट भी ब्रह्मास्त्र का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रही है। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर अपने फैंस से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कई फैंस संग सेल्फी भी ली। वहीं मां की गोद में बैठे एक नन्हें फैन से भी मिले। हालांकि रणबीर को देख लोग कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गए। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। इस चक्कर में वहाँ एक हादसा हो गया।

हुआ ये कि सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस इतना अधिक आगे आ गए कि सुरक्षा के लिए लगे बैरिकेड्स टूट गए। ऐसे में सभी फैंस धड़ाम से नीचे गिर गए। जब रणबीर ने अपने फैंस को गिरता देखा तो वह तुरंत उनकी ओर भागे। उनकी मदद करने की कोशिश की। हालांकि नीचे गिरने के बाद भी फैंस रणबीर का ही नाम लेते रहे।

यह पूरा नजारा वहाँ खड़े पैपाराजी ने कैद कर लिया। इस वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस को रणबीर की ये बात अच्छी लगी कि वह मुसीबत में फंसे फैंस की मदद को आगे दौड़े। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि शायद वह मदद का दिखावा मजबूरी में कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म के लिए दर्शकों को आकर्षित करना है।

यहां देखें रणबीर के सामने कैसे गिरे फैंस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि ये साल रणबीर के लिए बहुत खास है। इस वर्ष उनकी दो फिल्में रिलीज हुई। पहली शमशेरा और दूसरी ब्रह्मास्त्र। इनमें शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं चली। हालांकि ब्रह्मास्त्र अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म में रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी पहली बार नजर आई है। दोनों नवंबर में एक बच्चे के माता-पिता भी बनने वाले हैं।

ranbir kapoor

9 सितंबर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदार निभारे नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल भी है। ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ के बाद फिल्म के दो और पार्ट रिलीज होंगे। दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कथित रूप से नजर आ सकते हैं।

Back to top button