बॉलीवुड

ऐश्वर्या थी सुंदर तो शाहरुख थे चंपू, देखें बॉलीवुड सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें

स्कूल के दिन सबसे बेस्ट दिन हुआ करते थे। आज भी जब हम अपने स्कूल के दिनों की फोटो देखते हैं तो बड़े भावुक हो जाते हैं। जब यही फोटो हम हमारे दोस्तों को दिखाते हैं तो वह हमे पहचान भी नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड सितारों की स्कूल की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जरा हम भी तो देखें आप इन्हें स्कूल की ड्रेस में पहचान भी पाते हैं या नहीं।

ऐश्वर्या राय

विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकी ऐश्वर्या राय अपने स्कूल के दिनों में भी उतनी ही सुंदर दिखा करती थी जितनी आज दिखती हैं। ऐश्वर्या को हम ब्यूटी विथ ब्रेन भी कह सकते हैं। वह पढ़ाई लिखाई में बड़ी होशियार थी। उनमें टेलेंट स्कूल के दिनों से ही कूट कूट कर भरा था। वह अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंस से सबको आकर्षित करती थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सुंदर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्तमान में वह फेमस क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी हैं। अनुष्का के पिता इंडियन आर्मी में थे। इस कारण उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई बैंगलोर के आर्मी स्कूल में की थी। एक्ट्रेस अपने स्कूल के दिनों में काफी शार्प माइंड थी। वह अपनी क्लास में टॉप भी करती थी।

रणबीर कपूर

बॉलिवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर मुंबई के Bombay Scottish School, Mahim में पढ़ते थे। वह अपने स्कूल के दिनों में भी उतने ही हैंडसम थे जितने आज हैं। तब भी उनके स्मार्ट लुक पर कई लड़कियां फिदा हो जाती थी। फिलहाल वे आलिया संग शादी कर अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नई दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से पढ़े हैं। वह स्कूल के दिनों में काफी होनहार स्टूडेंट थे। पढ़ाई में टॉप भी करते थे। उन्हें 12वीं कक्षा में ऑल राउंडर इन परफॉर्मेंस के लिए  ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया था। वे स्कूल के दिनों में फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट खेलना पसंद करते थे।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने स्कूल के दिनों में एक मस्तीखोर बच्चे हुआ करते थे। तब भी उनका फैशन सेंस निराला होता था। एक बार वे क्लास में शाहरुख खान का सुपरहिट गाना छैंया छैंया सुन रहे थे। जब टीचर की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने रणवीर को सस्पेंड कर दिया था।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते हुए सितारें हैं। उनका बचपन मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बीता है। वे स्कूल के दिनों में बेहद हैंडसम हुआ करते थे। उनका स्कूल में बड़ा फ्रेंड सर्कल होता था। वे उन अभी के साथ बहुत मस्ती करते थे। उन्होंने DY Patil College of Engineering से पढ़ाई की थी।

जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बीवी जेनेलिया डिसूजा अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर बड़ी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने मुंबई के Apostolic Carmel High School से पढ़ाई की है। वह स्कूल के दिनों में बेहद टेलेंटेड हुआ करती थी।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने स्कूल के दिनों में काफी होनहार थे। हालांकि उन्हें स्कूल के दिनों में आए दिन कोई ना कोई टीचर सजा देता रहता था। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में KBC 14 में किया था। उन्होंने ये भी बताया की अभी टीचर उन्हें सजा देते रहते थे इस कारण उनका कोई फेवरेट टीचर नही बन पाया।

Back to top button