बॉलीवुड

Video: तैमूर की इस हरकत पर भड़के लोग, बोले- एक नंबर का घमंडी है ये बच्चा, जाने पूरा मामला

‘तैमूर अली खान’ (Taimur Ali Khan) ये नाम एक समय पर इंटरनेट पर हर दिन छाया रहता था। लेकिन अब तैमूर को लेकर लोगों का क्रेज थोड़ा कम होता जा रहा है। खासकर सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे जेह अली खान के जन्म के बाद तैमूर की लोकप्रियता में काफी कमी देखी गई है। इसके अलावा दूसरे स्टार किड्स ने भी तैमूर की लोकप्रियता पर आंच डाली है।

हालांकि तैमूर समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। यदि आपको याद हो तो कुछ समय पहले तैमूर का एक वीडियो बड़ा चर्चा में आया था। इस वीडियो में तैमूर मीडिया के लोगों से बदतमीजी से बात करते हुए नजर आ रहा था। तब लोगों ने तैमूर को बड़ा ट्रोल किया था। साथ ही सैफ और करीना के संस्कारों पर भी सवाल उठाए थे। अब एक बार फिर तैमूर ने मीडिया के सामने ऐसी हरकत कर दी कि लोग उसके मजे लेने लगे।

मीडिया को देख ऐसी हरकत करने लगा तैमूर

दरअसल हाल ही में तैमूर अपने पापा से सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर के साथ मुंबई में देखा गया। इस दौरान तैमूर ने जैसे ही मीडिया वालों को देखा वह अब्बा अब्बा चिल्लाते हुए पापा सैफ की तरफ भागा। उसे देखकर ऐसा लगा मानो वह मीडिया से डर रहा हो। इस दौरान वहां करीना कपूर भी मौजूद थी। तैमूर का यह अंदाज देख लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे।

लोगों ने उठाए सैफ-करीना के संस्कारों पर सवाल

किसी ने तैमूर को बढ़ा घमंडी बताया। लोगों ने कहा कि जिस मीडिया ने उसे इतना फेमस किया वह उस से ही फोटो क्लिक नहीं करवाता है। कुछ ने यह भी कहा कि सैफ और करीना ने तैमूर को यह नहीं सिखाया कि उसे मीडिया के सामने कैसे पेश आना चाहिए।

हालांकि कुछ लोग तैमूर के सपोर्ट में भी बोले। उन्होंने कहा कि तैमूर अभी एक बच्चा है। और बचपन से ही मीडिया वाले उसे हर पल कैप्चर करने के चक्कर में परेशान करते रहे हैं। ऐसे में इसका उसके दिमाग पर गहरा असर पड़ा होगा। इसलिए वह मीडिया से अब घबराने लगा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

नाम को लेकर हुआ था विवाद

तैमूर अब जल्द ही 6 साल का होने वाला है। उसका जन्म साल 2016 में हुआ था। जन्म के समय उसके नाम को लेकर करीना और सैफ को बहुत सी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे का नाम नहीं बदला। करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। वह भी देखने में तैमूर जैसा काफी क्यूट है।

गौरतलब है कि सैफ अली खान के यह दोनों बच्चे करीना कपूर से हैं। उनके दो और बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से है। अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना से शादी रचाई थी। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी। करीना उम्र में सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं। वहीं अमृता सिंह उम्र में सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थी।

Back to top button