बॉलीवुड

ऐश्वर्या के घर रातभर ऐसी हरकत करते थे सलमान खान, तंग आकर एक्ट्रेस को बुलानी पड़ी थी पुलिस

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। दोनों ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों हर जगह साथ दिखाई देने लगे। फैंस को यही लगा कि सलमान और ऐश्वर्या अब शादी भी कर लेंगे। यहां तक कि सलमान भी ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ये ब्रेकअप भी जब हुआ तो पूरी मीडिया में इसका बड़ा तमाशा हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए।

सलमान करते थे ऐश्वर्या संग गंदी हरकत

salman khan and aishwarya rai

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के व्यवहार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने सभी को बताया कि सलमान उनके साथ कैसी गंदी हरकत करते थे। ऐश ने कहा कि सलमान उनके साथ हिंसक हो गए थे। वह उनसे मारपीट करते थे। हाथ उठाते थे। इसकी वजह से उनके ऐश्वर्या के शरीर पर निशान तक पड़ जाते थे।

ऐश्वर्या का कहना था कि सलमान का नेचर गुस्सैल हो गया था। वह उनके सेट पर आकर भी हंगामा करते थे। उन्हें शक का कीड़ा काट गया था। ऐश्वर्या जब भी अपने किसी को-स्टार संग काम करती तो उन्हें शक होने लगता कि दोनों का लव अफेयर चल रहा है। सलमान की इस आदत से तंग आकर ऐश्वर्या ने सलमान से दूरी बनाना शुरू कर दी। लेकिन सलमान ऐश्वर्या को छोड़ने को रेडी नहीं थे।

ऐश्वर्या के घर रातभर किया था हंगामा

कहा जाता है कि एक रात सलमान ऐश्वर्या के घर जा पहुंचे थे। हालांकि ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में सलमान रातभर उनका दरवाजा पीटते रहे। उनके हाथों से खून तक बहने लगा था। फिर उन्होंने ऐश्वर्या को धमकी दी कि यदि उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो वह उनकी ही बिल्डिंग से नीचे कूद जाएंगे। उधर ऐश्वर्या के पड़ोसी भी सलमान की हरकत से तंग आ गए थे। फिर ऐश्वर्या ने दरवाजा तो खोला लेकिन साथ में पुलिस भी बुला ली।

उधर ऐश्वर्या ने जब सलमान पर हिंसा का आरोप लगाया तो खान परिवार ने इसका विरोध किया। कहा कि जब सलमान उनसे मारपीट करते थे तो वह उनके साथ क्यों घूमती फिरती थी। तभी रिश्ता तोड़ देती। कुछ दिनों बाद इनके ब्रेकअप का ड्रामा शांत हुआ ही था कि ऐश्वर्या की लाइफ में विवेक ओबरॉय की एंट्री हो गई। वे भी ऐश्वर्या से प्यार करने लगे। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि सलमान उन्हें फोन पर धमकी देते हैं, ताकि वह ऐश्वर्या से रिश्ता तोड़ ले। हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने ही विवेक से ब्रेकअप कर लिया।

वर्तमान में ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू है। वह अपने पति अभिषेक बच्चन संग एक खुशहाल लाइफ जी रही है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। कहा जाता है कि भाईजान ने ऐश्वर्या से प्यार में मिले धोखे के कारण आज तक शादी नहीं की है। हालांकि इसकी सच्चाई तो खुद भाईजान ही बता सकते हैं।

Back to top button