समाचार

मौत के 30 साल बाद शादी के बंधन में बंधे दूल्हा-दुल्हन, हुई शादी की सारी रस्में, देखें Video

आप लोगों ने अपने जीवन में कई शादियां देखी होगी। इनमें से कुछ बेहद अनोखी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं जिसे आप ने आज से पहले शायद ही देखा होगा। इस शादी में जो दूल्हा और दुल्हन है वह 30 साल पहले ही मर चुके हैं। हालांकि हाल ही में ये मृत दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधे। दरअसल इनके परिवार के लोगों ने ही इनकी शादी करवाई। तो चलिए इस अनोखी शादी के बारे में और विस्तार से जानते हैं।

मौत के 30 साल बाद हुई दूल्हा-दुल्हन की शादी

शोभा और चंदप्पा की बचपन में ही शादी एक दूसरे से तय हो गई थी। लेकिन दोनों की मौत हो गई। अब उनकी मौत के 30 साल बाद उनके परिवार ने दोनों की सांकेतिक शादी की। यह शादी गुरुवार (28 जुलाई) को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सम्पन्न हुई। ऐसी शादी कर्नाटक और केरल में कुछ समुदाय के लोग परंपरा के अंतर्गत करते हैं। इसे ‘प्रेथा कल्याणम’ (Pretha Kalyanam) या ‘मृतकों की शादी’ (marriage of the dead) कहा जाता है। यह मृतक की आत्मों को सम्मान देने का एक तरीका होता है।

इस अनोखी शादी की कुछ झलकियां यूट्यूबर एनी अरुण (YouTuber Anny Arun) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिखाई है। उन्होंने इस शादी से जुड़ी कई अनोखी जानकारी भी दी। साथ ही शादी के कुछ वीडियोज भी शेयर किए। अरुण ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन 30 साल पहले ही मर चुके हैं। आज उनकी शादी है जिसे उन्होंने अटेंड भी किया है।

सामने आई अनोखी शादी की झलकियां


अरुण ने अपनी ट्वीट्स में बताया कि ये शादी किसी सामान्य शादी जैसी ही थी। इसमें वह सारे रीति रिवाज और परंपराएं हुई जो एक सामान्य शादी में होती है। बस फर्क सिर्फ इतना था कि इस शादी में असली दूल्हा दुल्हन की बजाय मृतकों के पुतले थे। उनकी बाकायदा रीति रिवाजों से शादी करवाई गई। फिर वह मंगलसूत्र पहनाना हो या 7 फेरे लेना।


अरुण बताते हैं कि इस शादी में बच्चों और अविवाहित लोगों को आने की अनुमति नहीं होती है। शादी में बारात और “सप्तपदी” भी शामिल थी। वहीं शादी के अनुष्ठानों के अलावा एक स्वादिष्ट दावत का भी इंतजाम था। इसमें मेन्यू में फिश फ्राई, चिकन सुक्का, कडले बलियार, इडली के साथ मटन थे। अरुण बताते हैं कि शायद इस शादी को करने के बाद मरने वाला अगले जन्म में खुशी-खुशी जीवन बिताता है।


वैसे इस अनोखी शादी के बारे में आपकी क्या राय है?

Back to top button