समाचार

कर्ज में डूबा शख्स घर बेच रहा था, डील फाइनल होने के घंटेभर पहले लगी 1 करोड़ की लॉटरी

कुछ लोग भगवान और किस्मत जैसी चीजों को नहीं मानते हैं। उनका कहना होता है कि हम लाइफ में जो भी हासिल करते हैं वह अपनी मेहनत से करते हैं। इसमें भगवान या भाग्य कुछ नहीं करता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद नास्तिक भी भगवान और भाग्य जैसी चीजों में यकीन करने लगेगा।

कर्ज में डूबे शख्स की लगी 1 करोड़ की लॉटरी

केरल के मंजेश्वर में एक शख्स सिर से लेकर पांव तक कर्ज में डूबा हुआ था। बेटियों की शादी, बिजनेस में घाटा इत्यादि चीजों के चलते उसके ऊपर कर्ज का दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में उसे अपने नए मकान को मजबूरी में बेचना पड़ रहा था। उसके मकान की डील भी फाइनल होने वाली थी। लेकिन मकान बेचने से बस दो घंटे पहले ही उसकी एक करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई।

दरअसल मोहम्मद बावा नाम के एक शख्स पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपये का कर्ज था। वह पेशे से एक पेंटर है। उसने 8 महीने पहले ही एक मकान बनाया था। लेकिन दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए नुकसान की वजह से वह कर्ज में डूब गया।

ऐसे में वह अपने नए मकान को कम कीमत पर बेच कर्जा उतारने की सोच रहा था। लेकिन तभी उसके द्वारा पूर्व में खरीदी गई लॉटरी का रिजल्ट आ गया। जब उसने देखा कि उसे एक करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मकान बेचने को था मजबूर, एक झटके में पलटा भाग्य

लॉटरी लगने की खबर सुनते ही मोहम्मद बावा ने अपने मकान को बेचने की डील कैंसिल कर दी। उसने यह लॉटरी टिकट उडुपी जिले के होसंगादी गांव में एक एजेंसी से खरीदा था। बावा के पांच बच्चे हैं। उसने अपनी दो बेटियों की शादी कर दी है। वह कर्ज में डूबे होने की वजह से मकान बेच किराए के मकान में शिफ्ट होने की योजना बना रहा था। लेकिन मकान की डील फाइनल करने के दो घंटे पहले उसकी लॉटरी लगी और सबकुछ बदल गया।

अब मोहम्मद बावा का घर बेचने का कोई इरादा नहीं है। वह लॉटरी से मिले पैसों से अपने सारे कर्ज चुका देगा। और जो बाकी पैसे बचेंगे उससे दूसरी प्लानिंग करेगा। बता दें कि शख्स को भले 1 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी हो लेकिन टैक्स काटने के बाद उसे हाथ में सिर्फ 63 लाख रुपये ही मिलेंगे।

अब सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स की किस्मत की दात दे रहे हैं। कुछ तो इसे दुनिया का सबसे भाग्यशाली आदमी भी बता रहे हैं।

Back to top button