समाचार

कुंडी लगा कमरे में ये काम करते पकड़ी गई दो लड़कियां, बोली- शादी करेंगे नहीं तो मर जाएंगे..

‘प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है। हर ख़ुशी से हर ग़म से बेगाना होता है।’ जी हाँ प्यार है ही ऐसी चीज जो कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। जब दो प्रेमी आपस में प्यार करते हैं तो सारी दुनियादारी भूल जाते हैं। उन्हें बस एक दूजे का होना होता है। फिर इसके लिए वे किसी भी हद तक चले जाते हैं।

आज के मॉडर्न जमाने में तो लड़की को लड़की से और लड़के को लड़के से भी प्यार हो जाता है। हालांकि हमारे समाज के कई लोग ऐसे समलैंगिक रिश्ते को खुली बाहों से अपना नहीं पाते हैं। इसलिए जब उनके घर में कोई बच्चा सें जेंडर से प्यार या शादी करने लगता है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) का ये अनोखा मामला ही ले लीजिए।

साथ पढ़ते हुए दिल दे बैठी दो छात्राएं

यहां लालकुर्ती थाना क्षेत्र लीना (बदला हुआ नाम) और मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली मीना (बदला हुआ नाम) को आपस में प्यार हो गया। दोनों ही साथ में बीकॉम कर रही हैं। इनके प्रेम की जानकारी घरवालों को नहीं थी। हालांकि जिन हालातों में इनके परिवार को अपनी बेटियों का ये राज पता चला उससे हालत और भी बिगड़ गए।

दरअसल मीना अपनी प्रेमिका लीना के घर मिलने आई थी। दोनों युवतियाँ कमरे में दरवाजा बंद किए बैठी थी। जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला तो वहाँ का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दोनों युवतियाँ अपनी शादी के दस्तावेज तैयार कर रही थी। जब परिवार ने डांट फटकार लगाई तो चिल्लाकर बोली कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। शादी करना चाहते हैं।

शादी करने की जिद पर अड़ी तो परिजनों ने पीटा

लीना के घरवालों को ये बात हजम नहीं हुई। उन्होंने मीना के परिजनों को फोन कर बुला लिया। फिर दोनों के घरवालों ने युवतियों को समझाया। जब वह नहीं मानी तो घरवाले मारपीट करने लगे। मार से बचने के लिए युवतियाँ घर से बाहर आ गई। लेकिन परिवार वाले नहीं रुके। वह सड़क पर भी अपनी बेटियों की पिटाई करते रहे।

जल्द मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों परिवार को शांत करवाया। उन्होंने दोनों युवतियों को भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवतियां नहीं मानी। उन्होंने पुलिस से कहा कि हम बालिग हैं। ये शादी अपनी मर्जी से कर रहे हैं। हमारी दोस्ती कोई नहीं तोड़ सकता। हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। यदि हमे अलग किया तो मर जाएंगे।

थाने तक पहुंचा मामला

मेडिकल थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि दोनों युवतियाँ शादी की जिद पर अड़ी है। अभी उनके परिजन उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि परिजन और युवतियाँ दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या परिजनों को दोनों लड़कियों की शादी करवा देना चाहिए? या उन्हें अलग कर देना चाहिए?

Back to top button