राशिफल

जुलाई में हीरे की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, सूर्यदेव बरसाएंगे अपनी कृपा, घर आएगी लक्ष्मी

जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इससे उनके जीवन में अच्छे या बुरे दिन आते हैं। इस माह 16 जुलाई को रात 11 बजकर 11 मिनट पर सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलेगा। वह मिथुन राशि से निकलर कर्क राशि में गोचर करेगा। इसका चार विशेष राशियों को लाभ मिलेगा। उनके जीवन में खुशियां आएगी। साथ ही ढेर सारे लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये राशियां कौन-कौन सी है।

मेष राशि

सूर्य ग्रह का राशि गोचर मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिज़नेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी।

समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा करना लाभकारी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपका काम कम मेहनत और किस्मत के बल पर हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। अपनों से रिश्ते अच्छे होंगे।

वृष राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को धन लाभ देगा। आय में वृद्धि होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। लॉटरी लगने के भी चांस है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे।

पुराना उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक रूप से आप सक्षम हो जाएंगे। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। किसी शुभ काम से दूर की यात्रा हो सकती है। संतान सुख मिल सकता है। बड़ों का आशीर्वाद साथ रहेगा।

मिथुन राशि

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों के जीवन में पॉज़िटिव बदलाव लाएगा। आपके दिल की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सालों से अटके काम भी समय पर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव दिखेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेंगी।

परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। सैलरी बढ़ सकती है। बिज़नेस करने वालों को फायदा होगा। यदि आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो यह सही समय है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

कर्क राशि

सूर्य का राशि बदलना कर्क राशि के जातकों का भाग्य बदल देगा। आपको एक ऐसे मोड़ पर ले जाएगी जहाँ से सब कुछ अच्छा ही होगा। पुराने सभी दुख दूर हो जाएंगे। खरीदी के लिए समय अच्छा है। बरसों पुराना सपना सच होगा। नौकरी में तरक्की होगी और बिज़नेस में लाभ होगा।

छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खानपान की तरफ रुझान बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात लाभकारी रहेंगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

Back to top button