Trending

मासिक राशिफल: जुलाई में इन 8 राशियों का भाग्य लेगा करवट, हर काम में होगा जबरदस्त लाभ

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जुलाई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal July 2022

Aries

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने कार्यक्षेत्र में कोई सम्मान या पदोन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्तर पर किसी सहायता करने का परस्पर फायदा मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं आएगी। भावुक होकर व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। बेचैनी व बोरियत महसूस कर सकते हैं। उससे बचने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाएं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विरोधी इस महीने थोड़ा परेशान कर सकते हैं। यदि आपने कर्ज लिया है तो आपको उससे मुक्ति प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी व्यस्तता के कारण एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

करियर के विषय में : आपके पास रोजगार के कई अवसर हाथ में आएंगे, जिनके साथ जुड़कर आप जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी। पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

महीने के आरंभ में छोटी-छोटी सफलताएं मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर अविश्वसनीय व चालाक शख्स से बचें। अनुभवों का लाभ उठाते हुए सही निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ दिन पहले जो मुश्किल लग रहा था, अब वह सब आसान हो जाने वाला है। आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। काम की अधिकता रहेगी मगर सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : अधिक टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से आंखों से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Gemini

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले इस महीने आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इस वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। लक्ष्य साकार होगा व अहम जिम्मेदारी प्राप्त होगी। कोई प्रभावशाली शख्स व्यावसायिक जीवन में गलत दिशा में मोड़ सकता है, उससे सचेत रहें। आर्थिक नुकसान होने की भी स्थिति बन रही हैं। सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर मिलेगा। आपका स्वभाव महीने भर अच्छा बना रहेगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच अंहकार जैसी भावना ना आने दें।

करियर के विषय में : टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर गठिया रोगियों को दर्द से जूझना पड़ सकता है।

Cancer

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

महीने की शुरुआत में आप नई उर्जा के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करेंगे। घर एवं परिवार दोनों जगह आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। घर पर अप्रत्याशित चीजों व कार्यस्थल पर आक्रोश से बचें। व्यावसायिक उपक्रम व साझेदारी से भौतिक लाभ की स्थिति बनेगी। सेमिनार या बैठक में छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। खेलों व शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, जिनमें प्रशंसा मिलेगी। आपके जीवन में होने वाली कोई घटना आपके धार्मिक विश्वास और भरोसे को और मजबूत बना सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय में कहीं अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : दिनचर्या व्यवस्थित करें, खानपान को लेकर भी सजगता की जरूरत है।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति के प्रति जागरूक रहें। आपको कार्यों में मिलने वाली हताशा से उबरते हुए चुनौतियों का सामना करना होगा। ऐसा करने पर आपको प्रत्येक समस्या का समाधान मिलता जाएगा। दफ्तर में अपने सहयोगियों के साथ व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। व्यापारिक दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है अचानक बड़े लाभ या बड़ी हानि की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखें।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।

करियर के विषय में : राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या फिर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ को लेकर माह अनुकूल रहने वाला है लेकिन दिनचर्या का सख्ती से पालन करने की जरूरत होगी।

Virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आएंगे और उन पर अमल करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी मधुरता बढ़ेगी। संतान के उम्मीदों पर खरा उतरने से प्रसन्नता मिलेगी। इस महीने आपकी ऊर्जा चरम पर रहेगी। किसी अहम शख्स की प्रसन्नता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे व उसे प्रभावित करने में सफल रहेंगे। हो सकता है कि इस महीने आपको किसी प्राचीन जगह की यात्रा करने का मौका मिले।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक नजदीकियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जिनको शुगर से संबंधी दिक्कत रहती है वह सतर्क रहें, दिनचर्या और दवाओं में कोई लापरवाही न बरतें।

Libra

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लंबे समय से रुके हुए कार्य इस महीने गति पकड़ेंगे। अनियोजित खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी के कहने पर अतिउत्साह एवं खर्च से बचें, नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विचारों को निरन्तर न बदलें नहीं। बड़े-बुजुर्गों से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। मुश्किल समय से गुजरने वालों को राहत का रास्ता मिल जाने की उम्मीद है। किसी संगठन से भी आप जुड़ सकते हैं।

प्यार के विषय में : विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की वजह से कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं।

करियर के विषय में : आमदनी का नया जरिया खुलने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं, प्रयास करते रहें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में मौसम के बदलाव के प्रति अलर्ट रहना होगा। वायरल, डेंगू या मलेरिया आदि की चपेट में आ सकते हैं।

Scorpio

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने लोगों को अपनी व्यवहार कुशलता से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा अधिक परिश्रम के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन सकता है। थोड़े बहुत व्यवधान आयेगें, उनका डट कर सामना करें। मौज-मस्ती से पहले अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत कामयाब रहने वाली है। आप अपनी सफलता या प्रमोशन का जश्न मनाने वाले हैं।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

करियर के विषय में : रोजगार में बदलाव करने के लिए समय सही नहीं है, कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खान-पान के प्रति लापरवाही से पेट संबंधी दिक्कतें रहेंगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

Sagittarius

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अटके पड़े पारिवारिक कार्यो को निपटाने के लिए यह महीना अनुकूल है। व्यापारियों को अपने कर्मचारियों की सलाह को भी सम्मान देना होगा। दफ्तर में से सहकर्मियों के नकारात्मक रवैए से चिंतित हो सकते हैं। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़े कार्यों को टालें नहीं। व्यापार की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। सोच समझकर पैसा लगायें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आय अच्‍छी बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोगात्मक रवैया आपको खुश रखेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरी में स्थानांतरण की संभावना दिखाई दे रही है।

हेल्थ के विषय में : खान-पान में संयम रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

Capricorn

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यापारिक साझेदारों के नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थितियां विकसित होंगी। जमीन-जायजाद के मामलों में यह समय बहुत अनुकूल है जातक यदि क्रियाशील रहेगा तो कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकता है। किसी जटिल काम को अकेले पूरा करने के बजाय किसी की सहायता ले लेना बेहतर साबित होगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच चल रही कुछ गलतफहमियों का निराकरण होगा।

करियर के विषय में : युवाओं को किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : थकान और तनाव को दूर करने के लिए योगा, मेडिटेशन पर भी कुछ समय जरूर लगाएं।

Aquarius

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक स्तर पर आ रहीं परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। व्यस्त रूटीन से समय निकालकर घूमने जाना बेहद सुकूनदायक रहेगा। भाई-बहनों के साथ असमंजस की स्थिति बनेगी लेकिन बातचीत से मतभेद दूर होंगे। आपकी जो भी कमाई रहेगी, वो खर्च हो जाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी आपस में मिलकर महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार करेंगे।

करियर के विषय में : नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। जॉब के ऑफर आएंगे।

हेल्थ के विषय में : मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं इसलिए दिनचर्या में ध्यान और योग शामिल करें।

Pisces

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। इस महीने आपको वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। खर्च पर भी नियंत्रण करना होगा। पारिवार और दोस्तों का सहयोग मिलगा। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र के तनाव के आगे खुद को झुकने से रोक सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने गुस्से और बोली पर नियंत्रण रखें।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य बेहतर रहेगा परंतु मौसम के बदलाव से सावधान रहें।

आपने मासिक राशिफल जुलाई 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जुलाई 2022’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 Winsortoto toto togel neototo ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor 988slot kari4d mekar99 sulebet mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo slot mahjong toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 japan168 benteng 786 piton 786 4d slot dana xyz388 situs toto toto slot vipslot55 slot dana pascol4d sulebet emas 55 slot gacor slot gacor asupantoto slot88 slot88 slot gacor pentastogel elegantoto gamtoto toto togel slot thailand toto togel demo slot situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel