बॉलीवुड

जानी-मानी अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटकती मिली लाश

मनोरंजन जगत से एक शोक भरी खबर सामने आई है। जानी-मानी अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने ही फ्लैट में फांसी लगा ली। उनकी उम्र बस 20 साल की ही थी। अभिनेत्री का शव फ्लैट में ही फंदे पर लटकता हुआ मिला। उनकी अचानक मौत से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने भी शुरुआती जांच में अभिनेत्री की मौत को आत्महत्या का केस ही बताया है। उनके साथ काम करने वाले हीरोइन की मौत से सदमे में हैं। उनको और घर वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। पुलिस फिलहाल जांचने में लगी हुई है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

इस अभिनेत्री ने कर ली आत्महत्या

मनोरंजन जगत से दुखद खबरों का सिलसिला कम ही नहीं हो रहा है। हाल ही में केरल की अभिनेत्री शहाना की मौत की खबर सामने आई थी। अब एक और अभिनेत्री के निधन ने सबको हैरान कर दिया है। जिस अभिनेत्री की मौत हुई है उनका नाम पल्लवी डे था। वो बंगला धारावाहिक में काम करती थीं।

पल्लवी की उम्र बस 20 साल की थी। उनका शरीर कोलकाता के गरफा वाले फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ पाया गया था। आनन-फानन में उनको बांगुर अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जब उनके शरीर की जांच की तो किसी तरह की हरकत नहीं हुई। दिल की धड़कन भी बंद हो गई थी। इसके बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

शोक में डूबे सह कलाकार, नहीं हो रहा मौत का यकीन

पल्लवी डे बंगाली अभिनेत्री थीं। वो कोलकाता में फ्लैट में रहती थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैन्स और साथी हैरान हैं। उन लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि पल्लवी ऐसा कदम उठा सकती है। उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस अनामित्रा बताब्याल ने कहा कि वो अब तक शौक में हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मोन माने ना’ सीरियल में उन्होंने पल्लवी के साथ काम किया था। वो बोलीं कि अभी 2 दिन पहले ही उनकी पल्लवी से बातचीत हुई थी। वो एकदम ठीक लग रही थीं। हम दोनों की बात भी हुई थी फिर अचानक उनकी मौत की खबर मुझे मिली। अनामित्रा का कहना है कि वो अब तक सदमे में हैं।

किसी बात से परेशान थी पल्लवी

वहीं दूसरी ओर पल्लवी की टीम के एक मेंबर ने बताया कि वो उनको उदास और परेशान नजर आई थीं। उसने बताया कि वो दो दिन पहले जब शूट कर रही थीं। उस दौरान परेशान नजर आ रही थीं। हालांकि वो क्यों उदास थीं, ये बात किसी को नहीं पता चली। उनको भी भरोसा नहीं हो रहा कि पल्लवी ऐसा कदम उठा लेंगी।

आपको बता दें कि पल्लवी बंगला शोज का जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने ‘रेशम झांपी’ शो में अपने रोल से सबका दिल जीत लिया था। वो घर-घर में मशहूर हो गई थीं। वो फिलहाल ‘मोन माने ना’ सीरियल में लीड रोल कर रही थीं। इस शो में सैम भट्टाचार्य भी उनके साथ लीड रोल में नजर आते हैं। फिलहाल पुलिस अभिनेत्री की मौत के हर एंगल पर गौर कर रही है।

Back to top button