बॉलीवुड

बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने जा रही थीं रानी मुखर्जी, पति की इस बात पर बदल दिया था फैसला

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी सदाबहार रही हैं। उनकी एक्टिंग के लोग कायल हैं। एक से बढ़कर एक सुपरहिट दे चुकीं रानी अब भी बॉलीवुड पर अक्सर नजर आ जाती हैं। उनकी अदाकारी हो या खूबसूरती, सबके दम पर वो दर्शकों के दिलों पर राज किया करती हैं। उन्होंने कई ब्लॉक बस्टर फिल्में हिन्दी सिनेमा को दी हैं।

वैसे क्या आपको पता है कि रानी ने फिल्मों को अलविदा कहने का मन बना लिया था। जब उनकी शादी हो गई थी, उसके बाद वो हीरोइन के रूप में काम नहीं करना चाहती थीं। तब उनके पति ने उनसे ऐसी बात कह दी थी कि वो फिर दोबारा बॉलीवुड में आने से मना ही नहीं कर सकीं। आखिर पति ने ऐसा क्या कह दिया था, आइए जानते हैं।

मर्दानी से किया था कमबैक

रानी मुखर्जी की खरखराती आवाज जब ‘कुछ कुछ होता है’ मैं दर्शकों ने सुनी थीं, तब वो उनके फैन हो गए थे। काजोल की कजिन रानी ने इस फिल्म के जरिए ऐसी छाप छोड़ी थी कि उनके लिए फिल्मों की लाइन लग गई थी। इस फिल्म के बाद रानी ने कई हिट फिल्में दीं। उनकी बंटी और बबली फिल्म तो आज तक लोग याद करते हैं।

फिर बीच में रानी ने अपने करियर के पीक में ही बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। उनके दर्शक उन्हें काफी मिस करते थे। वो अपनी चहेती हीरोइन को देखना चाहते थे। इसके बाद फिल्म ‘मर्दानी’ से एक्ट्रेस ने कम बैक किया। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसका दूसरा पार्ट भी बनाया गया। उसने भी गजब का बिजनेस किया।

इस बात पर दोबारा फिल्मों के लिए हो गईं राजी

रानी मुखर्जी जब अपने करियर के पीक पर चल रही थीं, तभी उन्होंने एक बड़ा फैसला ले लिया था। उनका अफेयर प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ चल रहा था। उन्होंने साल 2014 में उनसे शादी कर ली थी। शादी के बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। फिर उन्होंने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया था।

रानी के पति आदित्य नहीं चाहते थे कि वो बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दें। उन्होंने रानी को कई बार मनाया लेकिन वो नहीं मानी थीं। फिर जब आदित्य ने कहा कि वो अपने लिए नहीं तो अपने फैन्स के लिए बॉलीवुड न छोड़ें। उनके फैन्स अपनी हीरोइन को देखना चाहते हैं। आदित्य की इस बात को सुनकर रानी ने दोबारा फिल्में करने का फैसला कर लिया था।

सोशल मीडिया पर नहीं हैं एक्टिव

रानी मुखर्जी अपनी निजी जिन्दगी को काफी सीक्रेट रखती हैं। सोशल नीडिया पर भले ही उनके कितने ही फैन पेज हैं लेकिन उनका कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। फिर भी उनके फैन्स उनसे जुड़ी कोई भी अपडेट को पाने के लिए उनके फैन पेज को टटोलते रहते हैं। उनकी खबरों को लाइक और शेयर भी करते हैं।

रानी ने हाल ही में बंटी और बबली 2 में अभिनय किया था। ये फिल्म तो ज्यादा नहीं चल सकी लेकिन रानी के अभिनय को खूब सराहा गया। वो अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स में लगी हुई हैं। दर्शक जल्द ही उनकी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। रानी भी अपने फैन्स की वजह से कमबैक कर चुकी हैं।

Back to top button