Viralबॉलीवुड

सनी लियोनी ने बनाए इतने करारे पराठे..देखकर आ जाएगा लालच, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये वीडियो

पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। वो काफी खूबसूरत भी हैं। इसके साथ ही उनकी एक और खूबी पता लगी है। वो एक बहुत अच्छी कुक भी हैं और लाजवाब कुकिंग करती हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल दिखाई है। इस वीडियो को देखकर आप भी उनके मुरीद हुए बिना तो नहीं रह सकेंगे। सनी ने इस वीडियो को खुद ही पोस्ट किया है। वीडियो को देखकर लाइक्स और शेयर करने वालों की लाइन लग गई है। हर कोई उनके हाथों के पराठे खाने का मन बना रहा है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सनी लियोनी

सनी लियोनी पहले पोर्न फिल्मों में काम किया करती थीं। विदेश में रहने वाली सनी ने पोर्न की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी फील्ड को बदलने का फैसला किया। इसके बाद वो मुंबई चली आईं। यहां पर उनको मौका भी मिला और काम भी मिलने लगा। इसके बाद तो वो फेमस हो गईं।

sunny leone

सनी ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए हैं। इतना ही नहीं उनके आइटम नंबर तो अब भी पार्टियों में धूम मचाते हुए नजर आते हैं। वैसे सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए डालती रहती हैं। फैन्स भी उनकी हर पोस्ट को हाथों हाथ लेते हैं।

पराठे की वीडियो भी हो गई वायरल

एक बार फिर सनी ने अपने फैन्स को अपना दूसरा हुनर भी दिखाया है। इसके बारे में शायद ही उनके फैन्स जानते होंगे। उन्होंने इस बार अपनी कुकिंग स्किल दिखाई है जो लाजवाब नजर आ रही है। उन्होंने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो किचन में हैं और पराठे बनाते हुए दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

अभिनेत्री ने जिस तरह से करारे पराठे बनाए हैं, नेटिजन्स उनको देखकर लालच भरी निगाहों से देखने के लिए मजबूर हो गए हैं। हीरोइन ने जिस अंदाज में पराठे बनाए हैं, उससे साफ नजर आ रहा है कि पाक कला में भी वो उतनी ही एक्सपर्ट हैं जितनी एक्टिंग में वो हैं। इसी वजह से उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

साउथ स्टार ने भी शेयर किया वीडियो

वीडियो में साउथ के स्टार मांचू विष्णु भी दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने भी सनी के इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में सनी हाथों में किचन आइटम पकड़े हुए हैं और साउथ इंडियल स्टाइल में रेडी नजर आ रही है। उनकी इस अदा ने सोशल मीडिया पर लोगों का मन मोह लिया है। लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

सनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अब तमिल सिनेमा में भी एंट्री करने जा रही हैं। उनकी ‘वीरामादेवी’ फिल्म की शूटिंग होगी। इसके साथ ही उनके पास बॉलीवुड की भी कई फिल्में हैं। इन फिल्मों को लेकर वो काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। साउथ स्टार मांचू के साथ हाल ही में उन्होंने एक प्रैंक वीडियो शेयर किया था जिसको काफी पसंद किया गया था।

Back to top button