दिलचस्प

फोटो में छिपी है एक चालाक बिल्ली, जिस ने ढूंढ लिया वह जीनियस का भी बाप

बिल्लियाँ बड़ी ही चंचल और चालक होती हैं। वह घर में यहां-वहाँ दौड़ लगाती रहती हैं। वैसे उन्हें आराम करने का भी बड़ा शौक होता है। ऐसे में वह एक जगह कई घंटे तक बैठी या लेटी रहती हैं। बिल्लियों का शरीर भी काफी लचीला होता है। वह आसानी से घर के किसी भी कौने में घुस जाती है। ऐसे में उन्हें ढूंढ पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। सिर्फ चालाक दिमाग के लोग ही उसे फटाक से खोज पाते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर भी ऐसा ही कुछ ट्रेंड चल रहा है। इसमें तेज दिमाग वालों को एक चैलेंज दिया जाता है। इसमें उन्हें एक फोटो दिखाई जाती है। फिर इस फोटो में किसी जानवर को ढूँढने को कहा जाता है। ऐसी पहेलियां सुनने में जितनी आसान लगती है हल करने में उतनी ही कठिन होती है। बड़े से बड़े होशियारचंद भी इसमें फेल हो जाते हैं।

तस्वीर में छिपी है बिल्ली, आपको दिखी?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। यह एक कमरे की फोटो है। इस कमरे में एक बिल्ली छिपकर बैठी है। अब आपका टास्क इस बिल्ली को खोजना है। लेकिन ये कोई आसान काम नहीं होगा। बिल भी बड़ी चालक है। वह ऐसी जगह छिपकर बैठी है कि पहली नजर में दिखाई नहीं देगी। उसे ढूँढने के लिए बाज सी पैनी नजर चाहिए। तो चलो इस तस्वीर को ध्यान से देखो और पता लगाओ कि बिल्ली कहाँ छिपी बैठी है?

तो आपको बिल्ली दिखी क्या? नहीं? अरे भाई जरा एक बार ध्यान से तो देखो। चाहो तो फोटो को जूम कर लो। शायद आपको बिल्ली की झलक दिख जाए। चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। बिल्ली दरवाजे के आसपास कहीं छिपी है। अब तो आप बता दीजिए। यदि अभी भी नहीं बता पा रहे हैं तो हार मान लीजिए।

यहां छिपी है बिल्ली

दरअसल इस तस्वीर में बिल्ली दरवाजे कि पीछे छिपी है। उसे आप दरवाजे पर बने होल में से झाँकता देख सकते हैं। वह आपको लेफ्ट में सबसे नीचे बने होल से झाँकते हुए दिखाई देगी। इस एरीय को जूम करने पर आपको बिल्ली की आँखें नजर आएगी।

वैसे आपकी तरह और भी कई लोग हैं जो बिल्ली को आसानी से खोज नहीं पाए थे। सिर्फ कुछ गिने चुने लोगों ने ही सही जवाब दिया था।

Back to top button