राजनीतिसमाचार

MLC Election Result: यूपी में भाजपा ने रचा इतिहास, चुनाव परिणाम देखकर चौंक उठे अखिलेश यादव

MLC Election Resul उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर छा गई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहरा दिया था। अब विधान परिषद चुनावों में भी पार्टी ने दमदार प्रदर्शन कर दिया है। साथ ही भाजपा ने ऐसा इतिहास बना दिया है जो पहले कभी नहीं बना था।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के लिए विधान परिषद चुनाव किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। चुनाव परिणाम देख सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी चौंक गए हैं। उनको पार्टी के इतने बुरे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। आइए जानते हैं चुनाव परिणाम कैसे रहे और किस दल ने कैसा प्रदर्शन किया।

भाजपा ने रच डाला इतिहास

ठीक एक महीने पहले भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सत्ता दोबारा हासिल कर ली थी। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ वापसी की थी। सपा से लेकर बसपा तक मुंह ताकते रह गए थे। भगवा दल ने एक बार फिर सबको चौंका कर रख दिया है। पार्टी ने ऐसा इतिहास रच दिया है जिसको तोड़ना बहुत मुश्किल है।

भाजपा ने पहली बार यूपी विधान परिषद में बहुमत प्राप्त कर लिया है। अब बीजेपी के पास विधान परिषद की 100 सीटों में से 64 सीटें हो गई हैं। यानि साफ है कि विधान सभा के बाद विधान परिषद में भी बहुमत लाने के बाद योगी सरकार प्रदेश में और मजबूत हो गई है। योगी सरकार कोई भी कानून अपने दम पर ही पास करवा सकती है।

अखिलेश को परिणाम ने चौंका दिया

विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर चौंक गए हैं। पहले विधानसभा चुनाव में उनको झटका लग ही चुका था। एक और बड़ा सियासी करंट उनको विस चुनाव रिजल्ट देखकर लगा है। पार्टी के इतने बुरे प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।

 

अखिलेश यादव की सपा इस चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी। सपा के लिए ये प्रदर्शन बहुत निराशाजनक है। विस चुनाव में सपा की करारी हार अखिलेश की मुसीबत बढ़ाने जा रही है। वो पहले से ही पार्टी में बगावत झेल रहे हैं। अब उनको चुनौती देने वालों की संख्या भी बढ़ने जा रही है। हाल ही में आजम खां के खेमे ने बगावत कर ही दी है।

36 में से 33 सीटें बीजेपी जीती

भारतीय जनता पार्टी ने 36 में से 33 सीटें जीत ली हैं। पहले ही 9 सीटें ऐसी थीं जिनमें बीजेपी प्रत्याशी बिना किसी विरोध के विजयी घोषित हो चुके थे। मंगलवार को रिजल्ट के बाद 24 अन्य सीटें भी बीजेपी के नाम हो गईं। वहीं तीन सीटें भाजपा हार गई। इनमें निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हो गई है।

pm modi cm yogi

वैसे भाजपा को भी एक बड़ा झटका वाराणसी में लगा है। यहां पर पार्टी हारी है और बीजेपी उम्मीदवार यहां तीसरे नंबर पर रहे। पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी बीजेपी की ये दशा पार्टी के लिए मंथन का विषय जरूर है। वहीं आजमगढ़ में भी बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा प्रतापगढ़ में राजा भैया की पार्टी ने बीजेपी को जीत से दूर रखा।

Back to top button