बॉलीवुड

शादी से पहले खुला रणबीर कपूर का बड़ा राज…डेढ़ साल से नहीं खाई रोटी, जानें क्या है इसकी वजह?

बॉलीवुड में इन दिनों एक खास शादी की चर्चा हो रही है। ये शादी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की है। कपूर खानदान की इस शादी को खास बनान के लिए काफी तैयारियां हो रही हैं। घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं मां नीतू कपूर मेहमानों की लिस्ट तैयार करने से लेकर दूसरे कामों में बिजी हैं।

वैसे नीतू कपूर ने शादी की तैयारियों से लेकर मेहमानों की लिस्ट को राज ही रखा है। यहां तक की शादी की तारीख तक सीक्रेट रखी जा रही है। फिर भी शादी से पहले रणबीर कपूर का बड़ा राज खुल गया है। अभिनेता रणबीर ने डेढ़ साल से रोटी ही नहीं खाई है। क्या आप इसकी वजह जानना नहीं चाहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।

आलिया-रणबीर की शादी की धूम

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का ही सीजन है। हाल ही में फरहान अख्तर की शादी हुई थी। इसके बाद रणबीर और आलिया की शादी होने जा रही है। वैसे दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। शुरुआत में तो दोनों ने ही अपने रिश्ते को छिपाया था। फिर बाद में दोनों ने रिलेशन को जग जाहिर कर दिया था।

alia bhatt and ranbir kapoor

हालांकि इससे पहले भी रणबीर कपूर के रिलेशन रह चुके हैं। वो पहले दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उनको कैटरीना कैफ के साथ भी खूब देखा गया था। हालांकि आलिया के आने के बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। वैसे आलिया शुरू से ही रणबीर कपूर की फैन हुआ करती थी।

जानें डेढ़ साल से क्यों नहीं खाई रोटी

रणबीर कपूर ने डेढ़ साल से रोटी नहीं खाई है। इस सीक्रेट को रिवील किया है उनके फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने जिनका असली नाम दीपेश भट्ट है। वो अभिनेता की फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। रणबीर की बॉडी और शेप जो दिखता है, उसमें शिवोहम की मेहनत भी नजर आती है। वो ही एक्टर को फिट रखने का काम करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SHIVOHAAM (@shivohamofficial)


उन्होंने ही रणबीर की डाइट के बारे में बड़ा राज खोला। शिवोहम ने बताया कि डेढ़ साल से वो रणबीर को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखते हैं। वो बोले कि रणबीर को जबसे उन्होंने ट्रेनिंग दी है तबसे उनको रोटी खाते हुए नहीं देखा है। वो रोटी को पसंद नहीं करते हैं।

बहुत सिंपल खाना खाते हैं रणबीर

शिवोहम का कहना है कि अगर आपको लगता है कि रणबीर कपूर खानदान के लड़के हैं। वो बहुत वैरायटी वाला भोजन करते होंगे तो आपका सोचना गलत है। रणबीर तो बहुत सिंपल खाना खाते हैं। उनको रोटी नहीं पसंद है। ऐसे में वो ब्राउन राइस खाना पसंद करते हैं। वो होटलों का खाना भी नहीं खाते हैं।

ranbir kapoor

शिवोहम ने कहा कि अभिनेता को घर का ही खाना पसंद है। सुबह वो प्रोटीन शेक, ब्राउन ब्रेड और एग्स लेते हैं। लंच में वो रोटी नहीं खाते हैं। इसके बदले ब्राउन राइस, हरी सब्जी, दाल और चिकन खाते हैं। वहीं डिनर हल्का लेते हैं। वो कसरत भी खूब करते हैं। शिवोहम ने बताया कि सिर्फ एक दिन रेस्ट लेकर वो 6 दिन लगातार कसरत करते हैं।

Back to top button