राजनीति

आशिकी में इमरान खान से भी आगे हैं शाहबाज शरीफ, गिनते रह जाएंगे नए पाकिस्तानी पीएम की बीवियां

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। इमरान खान के हाथ से प्रधानमंत्री की कुर्सी जा चुकी है। विपक्ष एकजुट होकर जीत गया और इमरान को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ बनाए गए हैं। उनके हाथों में अब पड़ोसी मुल्क का भविष्य दे दिया गया है।

शाहबाज शरीफ काफी मंझे हुए नेता माने जाते हैं। वो 3 बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में उनको प्रदेश की तरह देश चलाने में मुश्किल नहीं होगी। वैसे आज हम उनके निजी जीवन पर बात करने वाले हैं। वो आशिकी में इमरान खान से दो कदम आगे हैं। उनकी बीवियों की लिस्ट भी बहुत लंबी हैं। चलिए आपको जानकारी देते हैं।

नवाज शरीफ के भाई हैं शाहबाज

पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ इन दिनों लंदन में हैं। उनके भाई ही इस समय उनकी पार्टी पीएमएल नवाज को संभाल रहे हैं। वो पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि नवाज की बेटी मरियम उपाध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। शाहबाज शरीफ को विपक्ष ने पीएम बनने के लिए आगे किया था। उन्होंने भी सत्ता संभाल ली।

शाहबाज ने विपक्ष को एकजुट करने में खासी भूमिका निभाई थी। खासकर बिलावल भुट्टो और उनकी पार्टी को साथ लाना बड़ा काम था। इसके बाद पूरे विपक्ष ने जोर लगाया और इमरान को सत्ता से बेदखल कर दिया। अब पाकिस्तान के औपचारिक रूप से पीएम शाहबाज शरीफ बन गए हैं। उन्होंने पीएम का दायित्व संभाल भी लिया है।

लंबी हैं बीवियों की लिस्ट

शाहबाज शरीफ राजनीति में तो काफी अनुभवी हैं, साथ ही वो शादियों के मामले में भी कम अनुभव नहीं रखते हैं। उनको शादियों का शहंशाह कहा जाता है। इमरान खान की जहां तीन शादियां हुई थीं। वहीं शाहबाज शरीफ उनसे भी एक कदम आगे हैं। उन्होंने चार नहीं 5 बार शादियां की हैं। इसी वजह से वो पाक में काफी मशहूर हैं।

उनकी पहली शादी 1973 में नुसरत से हुई थी। इसके बाद उन्होंने आलिया हनी नाम की महिला से निकाह कर लिया। इस शादी से भी उनका मन नहीं भरा। इसके बाद फिर उन्होंने 1993 में निलोफर खोसा नामक महिला ने शादी कर ली। फिर साल 2003 में तेहमीना दुर्रानी से चुपचाप निकाल रचा लिया। पांचवी बार 2012 में कुलसुन हयी से शादी की।

पत्नी के चक्कर में बनवा दिया था फ्लाईओवर

शाहबाज अपनी आशिकी के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनके बारे में पाक में एक किस्सा बहुत फेमस है। जब वो पंजाब के सीएम थे तब उन्होंने पत्नी आलिया को जल्दी घर पहुंचाने के लिए पूरा फ्लाईओवर ही बनवा डाला था। इसको हनी ब्रिज कहा जाता है। शाहबाज की दूसरी शादी का तो नवाज शरीफ ने भी विरोध किया था। हालांकि वो नहीं माने थे।

फिलहाल वो अपनी दो बीवियों के साथ रहते हैं। इनमें तेहमीना और नुसरत हैं। बाकी तीनों को वे तलाक दे चुके हैं। उनका अरबों रुपए का बिजनेस है जिसको बेटा संभालता है। उनको कैंसर हो गया था लेकिन वो इस बीमारी को भी मात दे चुके हैं। उनको गाना सुनना और तैरना काफी पसंद है। पाक सेना के साथ शाहबाज के काफी अच्छे संबंध हैं।

Back to top button