दिलचस्प

यहां इंसानों को देखते ही गले लगा लेते हैं खूंखार शेर, गाड़ी पर चढ़कर करने लगते हैं मस्ती- Video

जंगली जानवरों से अगर आपको डर लगता है तो ये खबर आपको हैरान कर देगी। क्या आप कभी सोच भी सकते हैं कि कभी शेर से आपका आमना-सामना हो जाए तो क्या होगा। अगर हम कहें कि शेर दौड़कर आपको गले लगा लेगा तो आप हंसे बिना नहीं रह सकेंगे। वैसे ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत में हो रहा है।

यूरोप में एक ऐसा पार्क है जहां खतरनाक शेर खुले घूमा करते हैं। वहीं इनको पार्क में अगर कोई इंसान दिख जाए तो दौड़कर ये उसको गले लगा लेते हैं। इतना ही नहीं इंसानों को खूब प्यार भी करते हैं। उनके साथ दोस्त बनकर रहते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि ये पार्क कौन सा है, तो चलिए हम आपको जानकारी देते हैं।

टाइगन सफाई पार्क में शेर करते हैं स्वागत

वैसे तो शेर से सबको डर ही लगता है। वो जंगल का राजा होता है और देखने में काफी खूंखार नजर आता है। अगर कभी शेर किसी को पकड़ ले तो उसका काम तमाम होना तय है। हालांकि यूरोप के क्रिमीआ पेनिनसुला पर बने टाइगन सफारी पार्क में ऐसा नहीं होता है। यहां शेर आपका स्वागत करते नजर आते हैं।

जी हां हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि ये हकीकत है। यहां पर बब्बर शेर खुले में घूमा करते हैं। अगर कोई इंसान उनको दिख जाए तो वो दौड़कर उसको गले लगा लेते हैं। इतना ही नहीं वो किसी पालतू जानकर की तरह इंसानों को चूमते और चाटते भी हैं। शेर इंसानों को अपना पूरा प्यार दिखाते रहते हैं।

30 हेक्टेयर में बना है पार्क

टाइगन पार्क 30 हेक्टेयर में फैला हुआ है। ये पार्क उन सैलानियों के लिए रोमांच से भरा है जो जंगली जानवरों का अनुभव करना चाहते हैं। यहां पर वे लोग जंगली शेरों से मिलने आते हैं जो उनके लिए काफी कौतूहल से भरा होता है। यहां आने वाले पर्यटकों से शेर गले मिलकर उनका स्वागत करते आसानी से मिल जाते हैं।

यहां सैलानी अपनी गाड़ी से जाएं तो शेर भी बिना किसी से पूछे सीधे आपकी गाड़ी में चढ़ जाते हैं। इसके बाद वो आपसे खूब मस्ती करते हैं। सैलानियों की गोद में बैठने से लेकर उनको चाटने का काम करने लगते हैं। सैलानी भी इस बात से काफी उत्साहित होते हैं। इसी वजह से वे लोग बार-बार इस पार्क में आना चाहते हैं।

शेरों को दी जाती है खास ट्रेनिंग

अब अगर आप सोच रहे होंगे कि आखिर शेर ऐसा क्यों करते हैं। उनके अंदर ऐसी कौन सी भावना होती है जिस वजह से इंसानों से वे गले मिलने लगते हैं। असल में शेरों को यहां ऐसा करने की ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग काफी कड़ी होती है। इसी वजह से खूंखार दिखने वाले शेर इंसानों के लिए खतरा नहीं बन पाते हैं।

ये शेर ट्रेनिंग के बाद इंसानों को अच्छे से पहचानने लगते हैं। फिर इनको इंसानों के किसी तरह का खतरा महसूस नहीं होता है। हालांकि ऐसे ट्रेन करने पर लोग इस पार्क का विरोध भी कर चुके हैं। फिर भी ये पार्क खूब चल रहा है। इस पार्क का वीडियो भी वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में कैसे शेर इसान को गले लगा रहा है।

Back to top button