बॉलीवुड

World Siblings Day 2022: बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं इन भाइयों और बहनों की 8 जोड़ियां

वर्ल्ड सिब्लिंग्स डे पर अगर हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी भाइयों और बहनों की जोड़ियों के बारे में बताएं तो कैसा रहेगा। सिब्लिंग्स यानि सहोदर या यूं कहे कि भाई-भाई या भाई बहन या फिर बहन-बहन। फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसी ही सिब्लिंग्स की जोड़ियां हैं जिनके बारे में आप जानते तो होंगे लेकिन कभी गौर नहीं किया होगा। चलिए हम आपको जानकारी देते हैं।

आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना

बॉलीवुड की पहली जोड़ी दो भाइयों की है जो बेहतरीन एक्टर हैं। हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना और उनके छोटे भाई अपारशक्ति खुराना की। दोनों ने ही अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया है और काफी मशहूर हो चले हैं।

दोनों भाइयों ने शुरुआत रेडियो और टेलीविजन से की थी। फिर धीरे-धीरे बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए। आयुष्मान ने विक्की डोनर से तो अपारशक्ति ने स्त्री मूवी से अपनी छाप लोगों के दिलों में छोड़ दी थी।

कृति सेनन और नूपुर सेनन

फिल्मी दुनिया की दूसरी जोड़ी अभिनेत्री कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन की है। कृति ने तो अपनी एक्टिंग का लोह मनवा ही दिया है। उनकी फिल्म मिमी हो या बच्चन पांडेय, सभी में उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई है।

वहीं उनकी बहन नुपुर सेनन भी कम नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की। नुपुर इस वीडियो से रातों-रात ही स्टार बन गईं। उन्होंने अक्षय और बी प्राक के एलबम ‘फिलहाल’ में काम किया और कमाल कर दिया।

हर्षवर्धन कपूर और सोनम कपूर

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश भाई-बहन की जोड़ी अगर है तो वो सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर की है। ये भाई बहन सबसे क्लासी जोड़ी बनाते हैं। स्टाइल हो या फैशन, इस भाई-बहन की जोड़ी के आगे तो सब फेल ही साबित हो रहे हैं।

दोनों ही एक्टिंग से जुड़े हुए हैं। सोनम कपूर तो कई हिट फिल्में देकर पहले ही एक्टिंग की दुनिया में अपना अलग मुकाम बना चुकी हैं। वहीं हर्ष भी प्रतिभाशाली एक्टर हैं। उनके पास भी भविष्य को लेकर कई बड़ी योजनाएं हैं जिनपर वो काम कर रहे हैं।

फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर

फिल्मी दुनिया में भाई-बहन की बात हो और फरहान व जोया का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। फरहान ने हाल ही में शादी की है। वो जिंदगी न मिलेगी दोबारा से लेकर भाग मिल्खा भाग जैसी मूवी में खुद को साबित कर चुके हैं।

वहीं उनकी बहन जोया अख्तर भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने भाई की ही तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखा और निर्देशन करने लगीं। जोया ने ‘गली बॉय’ जैसी सुपर हिट फिल्म से साबित कर दिया कि उनके भीतर कितना टेलेंट छिपा है।

हुमा कुरैशी और साकिब सलीम

पिता की रेस्तरां की चेन और जमा जमाया बिजनेस छोड़कर भाई-बहन आ गए बॉलीवुड में और अपनी जगह भी बना ली। बी टाउन की भाई बहन की जोड़ियों में हुमा कुरैशी और साकिब सलीम का नाम जरूर सामने आता है।

हुमा ने तो कई फिल्मों में काम किया है। वो अब ओटीटी पर वेबसीरीज में भी नजर आ रही हैं। वहीं साकिब भी एक्टिंग करते हैं और हर फिल्म के बाद उनके अभिनय में निखार आता जाता है। दोनों की जोड़ी काफी फेमस है।

अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा

अनुष्का और भाई कर्णेश शर्मा भी भाई-बहन की लिस्ट में हैं। दोनों ही फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। भाई-बहन ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल रखा है।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

बॉलीवुड की एक और जोड़ी बड़ी फेमस है। शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान की। शाहिद तो अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा ही चुके हैं। उनके भाई ईशान ने भी धड़क फिल्म से अपना मजबूत इरादा साफ कर दिया था।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर

janhvi kapoor and arjun kapoor

अर्जुन और जाह्वनी कपूर की जोड़ी को तो कोई इग्नोर नहीं कर सकता है। दोनों के बीच भाई-बहन का ऐसा प्यार है जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हैं और अपनी-अपनी फिल्म में कमाल कर रहे हैं।

Back to top button