बॉलीवुड

तेजस्वी और करण कुंद्रा ने गुपचुप कर ली शादी! दिखा ऐसा सबूत जिससे फैन्स भी हो गए कन्फ्यूज

टीवी की दुनिया भी फिल्म जगत की तरह ही निराली है। यहां जो भी होता वो सुर्खियां जरूर बनता है। खासकर टीवी के पॉपुलर सितारे तो अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। दर्शक भी जानना चाहते हैं कि कौन किसको डेट कर रहा है। किस अभिनेता ने एक्ट्रेस से शादी कर ली है या करने वाले हैं। अक्सर ये चर्चा बनी रहती है।

अगर हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो एक जोड़ी इन दिनों छाई हुई है। ये जोड़ी टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की है। इस जोड़ी के चर्चे इस समय सबसे ज्यादा हो रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी ऐसे लुक में दिखी कि लोगों को लगा उन्होंने करण से शादी कर ली है। खुद कैमरामैन ने ही उनसे शादी को लेकर सवाल पूछ लिया।

बिग बॉस में हो गया था प्यार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश  बिग बॉस के सीजन 15 में नजर आए थे। दोनों ही प्रतिभागी के तौर पर आए थे। फिर बिग बॉस के घर में दोनों साथ समय बिताने लगे। इनके बीच दोस्ती हुई और फिर विचार भी मिलने लगे। विचार मिले तो दोनों के बीच प्यार भी हो गया। ये जोड़ी शो में काफी चर्चा में भी नजर आई थी।

करण कुंद्रा रोडीज में जज की भूमिका में नजर आते थे। यहीं से वो लाइम लाइट में आए थे। वहीं तेजस्वी ने तो बिग बॉस का शो ही जीत लिया और फेमस हो गईं। फिलहाल वो एकता कपूर के नागिन 6 शो में नजर आ रही हैं। बिग बॉस जीतने के बाद उनकी लॉटरी लग गई और इस शो में उनको लीड रोल मिल गया।

खूब पसंद की जाती है दोनों की जोड़ी

फैन्स को इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों छाए रहते हैं। ये जोड़ी अपनी फोटोज और रील्स बनाकर पोस्ट करती रहती है। दर्शकों का प्यार भी इनको खूब मिलता है। फैन्स इनकी फोटोज को खूब लाइक्स और शेयर भी किया करते हैं।

वैसे जब से इनकी जोड़ी बनी है, दोनों की ही शादी की भी खूब चर्चा हो रही है। हाल में तेजस्वी का एक लुक वायरल हो गया जिसके बाद लोग कहने लगे कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। यूजर्स और फैन्स उनसे सवाल करने लगे। खुद कैमरामैन ने भी उनसे पूछ लिया कि कहीं आपने शादी तो नहीं कर ली है।

जानें क्या था लुक में और हकीकत क्या है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हाल ही में विरल भयानी नाम के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में तेजस्वी को देख सब हैरान रह गए। उनके हाथों में चूड़ियां, साड़ी और मांग में सिंदूर देखकर वो शादीशुदा लग रही थीं। लुक को देखकर चौंक गए फोटोग्राफर ने भी पूछ लिया कि आपने शादी कब कर ली।

वहीं फैन्स को इसकी हकीकत भी बता देते हैं। तेजस्वी और करण ने शादी नहीं की है। असल में तेजस्वी ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के सेट पर आईं थीं। वो करण कुंद्रा को सरप्राइज देने के लिए वहां आई थीं। असल में वो सीधा नागिन के सेट से वहां पहुंची थीं। इसी वजह से उनका लुक ऐसा दिख रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Back to top button